फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Laddakh news

Jammu News: लद्दाख मसले पर गृह मंत्रालय ने नौ सदस्यीय उप समिति की गठित, अगली बैठक 24 को

विज्ञापन
Laddakh news
गृह मंत्रालय के साथ लद्दाखी प्रतिनिधियों की बैठक, विशेष दर्जा, दो लोस सीटों और लोकसेवा आयोग पर चर्चा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी
जम्मू/लेह। लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा सहित अन्य मांगों को लेकर आगामी चर्चा के लिए गृह मंत्रालय ने नौ सदस्यीय उप समिति का गठन किया है। इस उपसमिति की अगली बैठक 24 फरवरी (शनिवार) को 11 बजे गृह मंत्रालय में होगी। उप समिति में तीन सदस्य लेह एपेक्स बॉडी (एलएबी) और तीन सदस्य कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (केडीए) के हैं। साथ ही गृह मंत्रालय में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख मामलों के संयुक्त सचिव, गृह मंत्रालय में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख मामलों के निदेशक/उप सचिव, लद्दाख उपराज्यपाल के सलाहकार भी उप समिति के सदस्य हैं। इससे पहले सोमवार को लद्दाख प्रतिनिधियों के उच्च स्तरीय समिति के साथ बैठक हुई। इसमें लद्दाख के लिए राज्य का दर्जा, संविधान की छठी अनुसूची में लद्दाख को शामिल करना और लद्दाख के लिए विशेष लोक सेवा आयोग का गठन करने को लेकर एक उप स्मिति के गठन पर सहमति बनी। उप समिति में लेह अपेक्स बॉडी से थुपस्तान छेवांग, चेरिंग दोरजे लाक्रूक और नवांग रिगजिन जोरा शामिल हुए हैं। वहीं, कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस से कमर अली अखून, असगर अली करबलाई और सज्जाद हुस्सैन कारगिली शामिल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed