फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ladakh Election Result Live: NC Wins Two BJP One as Counting Continues In Kargil lahdc election

LAHDC Election Result: ताजा परिणामों में कांग्रेस का दबदबा, जानें किसे मिली कितनी सीटें

Sun, 08 Oct 2023 05:46 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 08 Oct 2023 05:46 PM IST
सार

लद्दाख पहाड़ी स्वायत्त विकास परिषद (एलएएचडीसी) कारगिल के चुनाव के लिए वोटों की गिनती हो रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि शाम चार बजे के बाद तक साफ हो जाएगा कि कारगिल परिषद का ताज किसके सिर बंधेगा।  

विज्ञापन
Ladakh Election Result Live: NC Wins Two BJP One as Counting Continues In Kargil lahdc election
Ladakh Election Result - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लद्दाख पहाड़ी स्वायत्त विकास परिषद कारगिल (एलएएचडीसी) चुनाव में नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। उसके 12 प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। 10 सीटों के साथ कांग्रेस दूसरे स्थान पर रही है। भाजपा को इस चुनाव में बुरी तरह पराजय का सामना करना पड़ा है। उसके मात्र दो प्रत्याशी जीत सके हैं। वहीं दो निर्दलीय कों जीत मिली है।

विज्ञापन


भाजपा का चुनाव में चेहरा बने जम्मू कश्मीर विधान परिषद के पूर्व अध्यक्ष हाजी अनायत अली को पोईन से नेकां प्रत्याशी से हार का सामना करना पड़ा। आप को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली। उसने अपने चार प्रत्याशी पहली बार चुनाव में खड़े किए थे। निर्दलीयों ने भी सीटों पर कब्जा किया। नई परिषद का गठन 11 अक्तूबर से पहले होगा। कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। सभी सीटों पर कांग्रेस, नेकां व भाजपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला था।

विज्ञापन

कांग्रेस के इन उम्मीदवारों ने दर्ज की जीत
 

  1. रणवीरपोरा- द्रास में कांग्रेस के अब्दुल्ला समाद  575 वोटों से जीते। उन्होंने नेकां के मुबारक शाह नकवी को हराया।
  2. पाशकुन में कांग्रेस के मोहम्मद फिरौज 350 वोटों से जीते। उन्होंने आजाद उम्मीदवार मोहम्मद अली को हराया।
  3. चोस्कोरे में कांग्रेस के  नासिर हुसैन मुंशी 434 वोटों से जीते। उन्होंने नेकां के मोहम्मद रजा को हराया।
  4. चिक्तान में लियाकत अली खान (कांग्रेस) 361 वोटों से जीते। उन्होंने भाजपा के मोहसिन अली को हराया।
  5. तेसुरु में अब्दुल हादी (कांग्रेस) 261 वोटों से जीते। उन्होंने नेकां के सैयद अब्बास को हराया।
  6. कांग्रेस उम्मीदवार आगा ऐनुल हुदा ने 1128 वोटों के अंतर से पारकाचिक निर्वाचन क्षेत्र जीता। उन्हें 2165 वोट मिले। उनके बाद गुलाम मोहम्मद (आजाद उम्मीदवार) को 1037 वोट मिले।
  7. कांग्रेस उम्मीदवार खादिम हुसैन ने बारू निर्वाचन क्षेत्र में 66 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। उन्हें 1099 वोट मिले। उन्होंने मोहम्मद हनीफा (नेकां) को पराजित किया


नेंका के ये प्रत्याशी बने विजेता
 

  1. भिमवत में अब्दुल वाहिद (नेकां) 52 वोटों से जीते। कांग्रेस के तालिब हुसैन को हराया।
  2. पादुम में पुंचोक ताशी (नेकां) 54 वोटों से जीते। भाजपा के स्कालजाग वांग्याल को हराया।
  3. योरबाल्टक में मंजूर उल हुसैन (नेकां) 90 वोटों से जीते। आजाद उम्मीदवार कचो अहमद अली खान को हराया।
  4. नेकां के उम्मीदवार मोहम्मद अब्बास अदुलपा ने कारगिल टाउन निर्वाचन क्षेत्र में 1285 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। उन्हें 1953 वोट मिले। उन्होंने मोहम्मद हुसैन (कांग्रेस) को 668 वोट से हराया।
  5. नेकां के उम्मीदवार मोहम्मद जाफर अखून ने थसगाम थुयाना निर्वाचन क्षेत्र में 94 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। उन्हें 1405 वोट मिले। उनके बाद शेख मोहम्मद हुसैन (कांग्रेस) को 1311 वोट मिले।


भाजपा के इन उम्मीदवारों ने खिलाया कमल

  1. स्टक्चय खंगराल में पदम दौरजे (भाजपा) 117 वोटों से जीते। सैयद हसन (कांग्रेस) को हराया
  2. चा में स्टैनजिन लाकपा 234 वोटों से जीते। उन्होंने तेनजिन सोनम (कांग्रेस) को हराया।


इस आजाद प्रत्याशी को मिली जीत

  1. बरसू में आजाद उम्मीदवार गुलाम मोहम्मद 228 वोटों से जीते। उन्होंने कांग्रेस के गुलाम अब्बास को हराया।

Ladakh Election Result Live: NC Wins Two BJP One as Counting Continues In Kargil lahdc election
कारगिल चुनाव - फोटो : पीआरओ कारगिल

कांग्रेस को मिल रही जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में खुशी की लहर है। पार्टी नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी की यात्रा को व्यापक असर चुनावों में देखने को मिल रहा है। लद्दाख की जनता ने खुलकर कांग्रेस को समर्थन दिया है। उधर, नेशनल कांफ्रेंस के समर्थकों के बीच भी खुशी देखी जा रही है।

फारूक अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने दी प्रतिक्रिया

नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने एलएएचडीसी चुनाव को लेकर कहा कि उनकी पार्टी को जीत की पूरी उम्मीद है, लेकिन अभी सभी नतीजों का इंतजार कर लेना चाहिए। वहीं, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भी कारगिल चुनाव पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस जैसी धर्मनिरपेक्ष पार्टियों को कारगिल में अपनी जीत दर्ज करते देखकर खुशी हो रही है। 2019 के बाद यह पहला चुनाव है और लद्दाख के लोगों ने खुलकर अपना मत जाहिर किया है।

किस पार्टी के कितने उम्मीदवार मैदान में

चुनाव में भाजपा के 17, कांग्रेस के 21, नेकां के 17 तथा आप के चार उम्मीदवार मैदान में हैं। 26 निर्दल भी भाग्य आजमा रहे हैं। फिलहाल नेकां का परिषद पर कब्जा है। यहां देखें उम्मीदवारों की सूची।

चुनाव में इस बार कितने प्रतिशत पड़े थे वोट

रविवार को 30 सदस्यीय परिषद के लिए 26 सीटों पर मतदान हुआ था। चुनाव में 77.61 फीसदी वोट पड़े थे। कुल 95,388 में से 74,026 मतदाताओं ने अपने अधिकार का प्रयोग किया था। इनमें 48625 पुरुष तथा 46762 महिलाएं थीं। सबसे अधिक सालिसकूट सीट पर 90 फीसदी वोट पड़े हैं। करसा में केवल 69 प्रतिशत मतदान हुआ, अन्य सभी सीटों पर 70 फीसदी से अधिक मतदाता हुआ।

विज्ञापन

पॉलिटेक्निक कॉलेज में बने मतगणना केंद्र की ओर जाने वाले रास्ते को सील कर दिया गया है। केवल प्रत्याशी, चुनाव में लगे कर्मचारी तथा पोलिंग एजेंटों को ही जाने की अनुमति है। मतगणना की पूर्व संध्या पर सभी पार्टियों की ओर से पोलिंग एजेंटों के माध्यम से गिनती की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed