फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ladakh Election result : BJP defeat due to Sonam Wangchuk' movement did not get benefit even changing the cand

Ladakh Election: सोनम वांगचुक के आंदोलन से निकली भाजपा की हार, भाजपा को उम्मीदवार बदलने से भी नहीं मिला लाभ

Wed, 05 Jun 2024 04:53 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 05 Jun 2024 04:53 PM IST
सार

सोनम वांगचुक ने भाजपा पर छठी अनुसूची को लेकर अपना चुनावी वादा पूरा न करने का आरोप लगाया था। उन्हें इस आंदोलन में लद्दाख के कोने-कोने से लोगों ने पूर्ण समर्थन दिया। आंदोलन के चलते यह पहले ही स्पष्ट हो चुका था कि भाजपा के लिए चुनाव की राह मुश्किल होगी।

विज्ञापन
Ladakh Election result : BJP defeat due to Sonam Wangchuk' movement did not get benefit even changing the cand
मोहम्मद हनीफा लद्दाख में जीते - फोटो : संवाद

विस्तार

लद्दाख को छठी अनुसूची में शामिल करने और राज्य का दर्जा दिए जाने को लेकर पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक की ओर से चलाए गए आंदोलन का व्यापक असर इस चुनाव में देखने को मिला। लद्दाख के लोगों की मांगों की अनदेखी के चलते भाजपा को इस संसदीय सीट पर खामियाजा भुगतना पड़ा।

विज्ञापन


सोनम वांगचुक ने भाजपा पर छठी अनुसूची को लेकर अपना चुनावी वादा पूरा न करने का आरोप लगाया था। उन्हें इस आंदोलन में लद्दाख के कोने-कोने से लोगों ने पूर्ण समर्थन दिया। आंदोलन के चलते यह पहले ही स्पष्ट हो चुका था कि भाजपा के लिए चुनाव की राह मुश्किल होगी।
विज्ञापन


लद्दाख वासियों के गुस्से के चलते भारतीय जनता पार्टी ने लद्दाख संसदीय सीट जीतने के लिए मौजूदा सांसद जामयांग त्सेरिंग नामग्याल का टिकट काटा और नए प्रत्याशी को मैदान में उतारा। लेकिन यह रणनीति भी भाजपा की हार को टालने में कामयाब नहीं हो पाई। पार्टी को लग रहा था कि उम्मीदवार बदलने से लोगों का गुस्सा शांत हो जाएगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लद्दाख के संघर्ष को आगे बढ़ाऊंगा: हनीफा जान

चुनाव जीतने के बाद मोहम्मद हाजी हनीफा जान ने कहा कि वह लद्दाख के लोगों के संघर्ष को जारी रखेंगे। अपनी चार सूत्री मांगों को वह केंद्र में बनने वाली नई सरकार के आगे पुरजोर तरीके से उठाएंगे। मो. हाजी ने विश्वास दिलाया कि समूचे लद्दाख का प्रतिनिधि होने के नाते वह धर्म के आधार पर भेदभाव न करते हुए सर्वसम्मत आधार पर फैसले लेंगे। उन्होंने केंद्र को चेताया कि उनकी जीत इस बात का पुख्ता सबूत है कि लद्दाख के लोग छठी अनुसूची और राज्य के दर्जे को लेकर एकजुट हैं और इस पर कोई समझौता मंजूर नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed