फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kupwara Knight Riders, BNCC and Tridents Club won the matches

Jammu News: कुपवाड़ा नाइट राइडर्स, बीएनसीसी और ट्राइडेंट्स क्लब ने जीते मुकाबले

विज्ञापन
Kupwara Knight Riders, BNCC and Tridents Club won the matches
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। कश्मीरी पंडित प्रीमियर लीग (केपीपीएल) के चौथे संस्करण में कुपवाड़ा नाइट राइडर्स, भोले नाथ क्रिकेट क्लब (बीएनसीसी) और ट्राइडेंट्स क्रिकेट क्लब ने अपने प्रतिद्वंद्वियों पर शानदार जीत दर्ज की। केसी स्पोर्ट्स क्लब में जारी केपीपीएल के चौथे संस्करण में मंगलवार को पहले मैच में कुपवाड़ा नाइट राइडर्स ने केआरएसएनए इलेवन को 48 रन से हरा दिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए कुपवाड़ा नाइट राइडर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 169 रन का अच्छा स्कोर बनाया। सानिध्य कौल 41 गेंदों पर 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 48 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे, जबकि विनीत रैना ने 15 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 34 रनों का योगदान दिया। अंकुर बागती ने भी 31 रनों का बहुमूल्य योगदान दिया। जवाब में केआरएसएनए इलेवन 19.3 ओवर में 121 रन पर ढेर हो गई और 48 रन से मैच हार गई। चारुकेश जुत्शी ने 29 गेंदों पर 6 चौकों और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 41 रन बनाए। कुपवाड़ा नाइट राइडर्स के लिए अंकुर बागती सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि राजिंदर जूनियर और सानिध्य कौल ने 2-2 विकेट लिए।
विज्ञापन

मंगलवार को खेले गए एक अन्य मुकाबले में बीएनसीसी ने केसीसी वॉरियर्स को 100 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बीएनसीसी ने 20 ओवर में 218/3 रन बनाए। अनमोल भान ने शतक जड़ते हुए 64 गेंदों पर 16 चौकों और एक छक्के की मदद से 113 रन बनाए, जबकि सागर पंडिता ने 26 गेंदों पर 9 चौकों की मदद से 44 रनों का योगदान दिया और संदीप धर ने 30 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 39 रन बनाए। जवाब में केसीसी वॉरियर्स 118 रन ही बना सकी और 100 रन से मैच हार गई। केसीसी वारियर्स के किसी भी बल्लेबाज ने धैर्य नहीं दिखाया। बीएनसीसी के लिए अश्वनी कौल ने 2 विकेट लिए, जबकि बिपिन पंडिता और सागर पंडिता ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन के एक अन्य मैच में ट्राइडेंट्स क्रिकेट क्लब ने केआरएसएनए इलेवन को करीबी मुकाबले में 15 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्राइडेंट्स क्लब ने 20 ओवर में 153 रन बनाए। सुशांत गंजू ने 39 गेंदों पर 6 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 61 रन की शानदार पारी खेली। केआरएसएनए इलेवन के लिए अनिल रैना ने 2 विकेट लिए। जवाब में केआरएसएनए इलेवन ने 138 रन बनाए, जिससे मैच 15 रनों से हार गया। चारुकेश जुत्शी ने 42 गेंदों पर 8 चौकों की मदद से सर्वाधिक 47 रन बनाए। ट्राइडेंट्स क्लब की ओर से अमित वली सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 29 रन देकर 5 विकेट लिए। मैचों में शानदार प्रदर्शन के लिए अंकुर बागती, अनमोल भान और अमित वाली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें एलएसईएचओ के अध्यक्ष अनिल भट्ट, महासचिव विनय कौल, अरविंद कौल, सुनील फोतेदार और दीपक रैना द्वारा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed