फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kishtwar murder case Investigation can be handed over to NIA

किश्तवाड़ हत्याकांड: जांच में पुलिस हाथ 18 दिन बाद भी खाली, अभी नहीं सौंपी एनआईए को जांच

Tue, 20 Nov 2018 03:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 20 Nov 2018 03:58 AM IST
विज्ञापन
Kishtwar murder case Investigation can be handed over to NIA
किश्तवाड़ में भाजपा के परिहार बंधुओं की हत्या मामले में 18वें दिन भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। पुलिस अभी हवा में ही तीर मार रही है। पुलिस से इस मामले की जांच एनआईए देने की बात चल रही है, लेकिन अभी एनआईए को जांच नहीं सौंपी गई। 
विज्ञापन


माना जा रहा है कि जल्द ही यह जांच एनआईए को सौंप दी जाएगी। एक नवंबर को भाजपा के प्रदेश सचिव अनिल परिहार व उनके बड़े भाई की आतंकियों ने हत्या कर दी थी। वहीं, अभी तक आरोपी आतंकी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। 
विज्ञापन


पुलिस के हाथ भी अभी तक कुछ खास नहीं लगा है। हत्या के कुछ ही दिनों बाद राज्यपाल ने अपने बयान में कहा था कि पुलिस ने हत्या करने वालों की पहचान कर ली है और जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हम इस हत्या के बारे में पूरी जांच कर रहे हैं। मामले में एनआईए भी सहयोग कर रही है। उधर, जानकारी मिली थी कि इस हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए एनआईए को यह मामला सौंप दिया जाएगा, जिसका आदेश सोमवार को निकलना था। 

लेकिन देर शाम तक इस संबंध में कोई आदेश जारी नहीं हुआ था। मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना था कि इस मामले को उनके हवाले करना तो था लेकिन अभी तक का कोई आदेश नहीं मिला है।

सूत्रों के अनुसार पुलिस इस मामले में गहनता से जांच कर रही है और इसमें कई लिंक्स मिल रहे हैं, जिन पर पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि बेशक समय लगेगा, लेकिन हत्यारों को जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा। इस मामले में अभी भी कई संदिग्ध लोग हिरासत में रखे गए हैं, जिनसे पूछताछ जारी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed