फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kidnapping of army man Aurangzeb from pulwama in film style with pre planing

जम्मू-कश्मीरः फिल्मी अंदाज में हुआ था औरंगजेब का अपहरण, मुखबिरी की भी आशंका

Fri, 15 Jun 2018 07:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 15 Jun 2018 07:43 PM IST
विज्ञापन
kidnapping of army man Aurangzeb from pulwama in film style with pre planing
शहीद जवान औरंगजेब - फोटो : social media

आतंकियों ने सेना के जवान औरंगजेब की अपहरण के बाद हत्या की घटना को जिस अंदाज से अंजाम दिया है, उसे देख कर यही लगता है कि जवान की सुबह से हर गतिविधि की मुखबिरी की जा रही थी। आशंका तो यह भी जताई जा रही है कि आतंकियों ने इसके लिए पहले से ही प्लान तैयार कर रखा था।

विज्ञापन


देर थी तो बस सही मौके की। मौका मिलते ही आतंकियों ने बिल्कुल फिल्मी अंदाज में वारदात को अंजाम दिया। मेजर शुक्ला की टीम में औरंगजेब की पहचान एक तेज तर्रार जवान की थी। बता दें कि ऑपरेशन समीर टाइगर के हीरो रहे औरंगजेब को आतंकियों ने वीरवार को अपहरण कर उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी।
विज्ञापन


उसका शव अपहरण वाले स्थान से लगभग आठ किलोमीटर दूर गुसू गांव से घटना के लगभग 12 घंटे बाद बरामद किया गया। शव गोलियों से छलनी तथा चेहरा क्षत विक्षत था। ऐसा माना जा रहा है कि गोलियां मारने के बाद पत्थर से उसके चेहरे को कुचला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद पुलवामा जिले के हर गांव में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। खासकर आतंकियों के घर में गहन छानबीन की गई। आतंकी समीर को ढेर करने वाले मेजर शुक्ला की टीम में पुंछ का यह बहादुर जवान शामिल था, जिसने कई बड़े ऑपरेशनों को अंजाम दिया था।

सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) का जवान औरंगजेब पुंछ के सबलारी सलानी मेंढर का रहने वाला था। वीरवार को अपने यूनिट से छुट्टी पर निकला था। शादीमर्ग में स्थित 44 आरआर के कैंप के बाहर उसके साथी ने एक प्राइवेट गाड़ी को हाथ दिया और ड्राइवर से औरंगजेब को शोपियां तक छोड़ने के लिए कहा।


पुलवामा जिले के कलमपोरा इलाके के पास सुबह लगभग 10 बजे यह गाड़ी पहुंची तो 2 से 3 हथियारबंद आतंकियों ने गाड़ी को रोका और जवान को अगवा कर साथ लेते गए। जिसके बाद उनकी हत्या कर दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed