फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Khelo India Winter Games

Jammu News: गुलमर्ग में खेलो इंडिया विंटर गेम्स 21 से, डिवकॉम ने अफसरों को सौंपीं जिम्मेदारियां

विज्ञापन
Khelo India Winter Games
- सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ श्रीनगर हवाई अड्डे पर प्रतिभागियों का गर्मजोशी से होगा स्वागत
विज्ञापन

- खेल सचिव को एयरपोर्ट से मुख्य आयोजन स्थल तक होर्डिंग्स लगाने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। मंडलायुक्त कश्मीर विजय कुमार बिधुड़ी ने गुलमर्ग में 21 फरवरी से शुरू होने जा रहे खेलो इंडिया विंटर गेम्स-2024 के चौथे संस्करण की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शनिवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। मंडलायुक्त ने सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ श्रीनगर हवाई अड्डे पर प्रतिभागियों के गर्मजोशी से स्वागत के लिए उचित व्यवस्था का निर्देश दिया। उन्होंने उचित आरओपी के तहत प्रतिभागियों को हवाई अड्डे से गुलमर्ग तक सीधे परिवहन के निर्देश दिए। बिधूड़ी ने सभी विभागाध्यक्षों को अपने संबंधित स्टाफ सदस्यों के लिए आवास की पहचान करने के लिए कहा, जिनकी सेवाएं राष्ट्रीय कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक हैं। आयोजन के प्रचार-प्रसार के लिए सचिव खेल परिषद को श्रीनगर हवाई अड्डे से मुख्य आयोजन स्थल तक होर्डिंग्स के माध्यम से शीतकालीन खेलों का व्यापक प्रचार करने का निर्देश दिया।
बर्फबारी के मद्देनजर आरटीओ कश्मीर और ट्रैफिक पुलिस को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि ट्रांसपोर्टरों के पास अपने वाहनों के लिए एंटी-स्किड चेन होनी चाहिए। कश्मीर स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक को गुलमर्ग और श्रीनगर हवाई अड्डे पर विशेषज्ञ चिकित्सा व पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के अलावा खिलाड़ियों के लिए केवल अनुमोदित दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बिजली और जलशक्ति विभाग को फील्ड स्टाफ की उपलब्धता के अलावा क्रमशः बिजली-पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। एसएमसी को हवाई अड्डे से नारबल तक सफाई अभियान चलाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने सीईओ, जीडीए को खेलो इंडिया कार्यक्रमों के सीधे प्रसारण और उच्च ऊंचाई वाले खेलों के लिए स्की लिफ्ट के संचालन के लिए विक्रेताओं द्वारा इंटरनेट सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में डीसी बारामुला, डीसी बडगाम, सचिव जेएंडके स्पोर्ट्स काउंसिल, निदेशक श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा प्राधिकरण, सीईओ गुलमर्ग, आरटीओ कश्मीर, अतिरिक्त सचिव एएसीएल, संयुक्त निदेशक सूचना कश्मीर, एसएसपी बारामुला व संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed