फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kejriwal Doda Rally: Kejriwal targeted the former governments, said - Aam Aadmi Party is a thought, of the com

Kejriwal Doda Rally: केजरीवाल ने पूर्व सरकारों पर साधा निशाना, कहा-आम आदमी पार्टी एक सोच है, आम लोगों की

Mon, 14 Oct 2024 05:44 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Mon, 14 Oct 2024 05:44 PM IST
सार

डोडा में आम आदमी पार्टी की जीत पर अरविंद केजरीवाल ने जनसमर्थन रैली को संबोधित करते हुए, नई राजनीति का एलान किया और पूर्व सरकारों पर विकास में विफलता का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Kejriwal Doda Rally: Kejriwal targeted the former governments, said - Aam Aadmi Party is a thought, of the com
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल - फोटो : PTI

विस्तार

केजरीवाल ने कहा, आपके वोट ने हमारे उम्मीदवार को जीत दिलाई है और डोडा के लोगों ने एक नई राजनीति का बीज बोया है। यह एक ऐतिहासिक काम है। उन्होंने महराज मलिक के संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें विधायक बनने में 12 साल लगे, जबकि उन्हें दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने में 14 साल लगे।

विज्ञापन


उन्होंने राजनीति के संघर्ष को लंबा बताते हुए कहा, यह एक कठिन यात्रा है। लोगों ने हमारे उम्मीदवार को धर्म के नाम पर नहीं, बल्कि विकास के मुद्दों पर वोट दिया। उन्होंने अच्छे स्कूल, रोजगार, और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए वोट दिया।केजरीवाल ने कहा कि डोडा में न तो अच्छे सरकारी स्कूल हैं और न ही अस्पताल। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व की सरकारों ने क्या किया है, यदि वे इन आवश्यक सुविधाओं को प्रदान नहीं कर पाए तो करोड़ों रुपये का खर्च कहां किया गया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आम आदमी पार्टी केवल एक राजनीतिक संस्था नहीं, बल्कि एक सोच है। आम लोग अपने बच्चों के लिए रोजगार, जीरो बिजली का बिल, अच्छे डॉक्टर और स्कूल चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed