फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Katra: Till September this year, more than 73 lakh devotees reached the court of Maa Vaishno.

कटड़ा: मां वैष्णो के दरबार इस साल सितंबर तक पहुंचे 73 लाख से अधिक श्रद्धालु, नवरात्रि पर की जा रही खास तैयारी

Fri, 06 Oct 2023 12:08 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 06 Oct 2023 12:08 PM IST
सार

यात्रा का रुझान अगर इसी तरह बना रहा तो उम्मीद है कि मौजूदा वर्ष में 90 लाख से अधिक श्रद्धालु मां के दरबार में पहुंच सकते हैं। इसको लेकर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड लगातार श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ा रहा है।

विज्ञापन
Katra: Till September this year, more than 73 lakh devotees reached the court of Maa Vaishno.
Vaishno Devi - फोटो : Istock

विस्तार

बीते वर्ष के मुकाबले इस वर्ष मां वैष्णो देवी की यात्रा में हर माह लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यात्रा का रुझान अगर इसी तरह बना रहा तो उम्मीद है कि मौजूदा वर्ष में 90 लाख से अधिक श्रद्धालु मां के दरबार में पहुंच सकते हैं। इसको लेकर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड लगातार श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ा रहा है।

विज्ञापन


इस मौजूदा वर्ष के पहले 9 माह में सितंबर माह तक 7325298 श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे। पिछले वर्ष 2022 में इसी 9 माह तक 7210139 श्रद्धालु पहुंचे थे। बीते वर्ष के मुकाबले अब तक 115159 अधिक श्रद्धालु पवित्र पिण्डियों के समक्ष हाजिरी लगा चुके हैं। यह सिलसिला लगातार जारी है।

विज्ञापन

Katra: Till September this year, more than 73 lakh devotees reached the court of Maa Vaishno.
Maa vaishno Devi - फोटो : संवाद

वर्ष 2023 के जनवरी माह में 524189 श्रद्धालु, फरवरी माह में 414432, मार्च में 894650, अप्रैल में 1018540, मई में 995773, जून में 1195844, जुलाई में 776800, अगस्त में 710914, सितंबर में 794156 श्रद्धालु दरबार में पहुंचे। इसी तरह पहले 9 माह सितंबर तक कुल 7325298 श्रद्धालु पहुंचे।
 

Katra: Till September this year, more than 73 lakh devotees reached the court of Maa Vaishno.
Mata Vaishno Devi Temple - फोटो : अमर उजाला

वही वर्ष 2022 के जनवरी माह में 438521, फरवरी में 361074, मार्च में 778669, अप्रैल में 902192, मई में 986766, जून में 1129231, जुलाई में 907542, अगस्त में 877762, सितंबर में 828382 श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के चरणो में हाजिरी लगाने पहुंचे थे। वर्ष 2022 के सितंबर माह तक 7210139 श्रद्धालु पहुंचे।

विज्ञापन

Katra: Till September this year, more than 73 lakh devotees reached the court of Maa Vaishno.
नवरात्र के मौके पर वैष्णो देवी का नजारा - फोटो : संवाद

इस मौजूदा वर्ष में छुट्टियों के चलते मां वैष्णो देवी भवन सहित धर्मनगरी कटड़ा श्रद्धालुओं से गुलजार रहा। बीते शनिवार जहां करीब 35000 श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई। साफ मौसम के चलते श्रद्धालुओं को वैष्णो देवी यात्रा के दौरान किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। सभी तरह की सुविधाएं लगातार मिल रही हैं। इनमें हेलिकॉप्टर सेवा, बैटरी कार सेवा, रोपवे केबल कार सेवा आदि प्रमुख हैं।

Katra: Till September this year, more than 73 lakh devotees reached the court of Maa Vaishno.
मां वैष्णो देवी भवन - फोटो : संवाद

स्काईवॉक फ्लाईओवर व लॉकर्स की सुविधा मिलेगी श्रद्धालुओं को : गर्ग

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग ने कहा कि मां वैष्णो देवी की यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बना हुआ है। वैष्णो देवी यात्रा के दौरान श्रद्धालु परेशान न हो, इसको लेकर बिजली पानी, सुरक्षा के साथ ही अन्य इंतजाम पुख्ता रूप से किए गए हैं।

Katra: Till September this year, more than 73 lakh devotees reached the court of Maa Vaishno.
Maa Vaishno Devi - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं नवरात्रों में श्रद्धालुओं को मां वैष्णो देवी भवन पर आधुनिक स्काईवॉक फ्लाईओवर के साथ ही आधुनिक लॉकर्स व्यवस्था दी जाएगी। नवरात्रों में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए व्रत संबंधी फलाहार की विशेष रूप से व्यवस्था भवन मार्ग पर जगह-जगह पर की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed