फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   KATHUA RAPE CASE ADVOCATE DIPIKA RAZAWAT MEETS TO CM MEHBOOBA MUFTI

कठुआ कांडः CM महबूबा से मिली दीपिका रजावत, पौने घंटे तक हुई बातचीत

Wed, 02 May 2018 12:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 02 May 2018 12:33 PM IST
विज्ञापन
KATHUA RAPE CASE ADVOCATE DIPIKA RAZAWAT MEETS TO CM MEHBOOBA MUFTI
रसाना केस में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली एडवोकेट दीपिका सिंह रजावत ने मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से करीब पौने घंटे तक बैठक कर चर्चा की। इसके बाद मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती नई दिल्ली रवाना हो गईं। 
विज्ञापन


सुबह 11 बजे शुरू हुई बैठक पौने बारह बजे तक चली। बताया जा रहा है कि बैठक में रसाना केस के अलावा कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। एडवोकेट दीपिका सिंह रजावत ने अमर उजाला संवाददाता को बताया कि उनकी मीटिंग मुख्यमंत्री के साथ काफी समय से लंबित थी।
विज्ञापन


मंगलवार को उन्होंने समय दिया, तो मुलाकात हुई। इस दौैरान कुछ निजी मामलों पर बातचीत हुई। हालांकि उन्होंने कहा कि रसाना केस को लेकर कुछ मीडिया ने उन्हें राष्ट्र विरोधी बताया, जबकि मामला एक मासूम लड़की से बलात्कार और हत्या का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब क्राइम ब्रांच ने केस का चालान पेश कर दिया है, तो कोर्ट में अब फैसला होगा। कोर्ट पर उन्हें पूरा विश्वास है, जो आरोपी होगा। उसे सजा मिलेगी और जो निर्दोष होगा वह बरी होगा।

सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वालों पर कसेगा शिकंजा

KATHUA RAPE CASE ADVOCATE DIPIKA RAZAWAT MEETS TO CM MEHBOOBA MUFTI
social media - फोटो : DEMO PHOTO

 रसाना कांड में सोशल मीडिया पर विवादास्पद टिप्पणी करने वालों के खिलाफ क्राइम ब्रांच शिकंजा कसेगा। इसके लिए क्राइम ब्रांच ने विशेष सेल का गठन किया है, जो नजर रखेगा। कुछ वकीलों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी है। इससे पहले क्राइम ब्रांच एडवोकेट अंकुर शर्मा के खिलाफ कार्रवाई कर चुका है। 

क्राइम ब्रांच के सूत्रों के अनुसार रसाना कांड में सोशल मीडिया में कई तरह की अफवाहें चल रही हैं। क्राइम ब्रांच के केस को लेकर भी भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं। केस की जानकारियां भी गलत तरीके से पेश की जा रही है, जबकि केस की सुनवाई कोर्ट में है। टिप्पणी करने वालों के खिलाफ केस भी दर्ज किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed