फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kathua rape and murder case Eight accused presented in District & Sessions court of Pathankot

कठुआ गैंगरेप केस : 8 आरोपियों की आज कोर्ट में पेशी, लाए गए पठानकोट

Thu, 31 May 2018 11:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 31 May 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
Kathua rape and murder case Eight accused presented in District & Sessions court of Pathankot
आरोपियों की कोर्ट में पेशी
जम्मू-कश्मीर के रसाना कांड की पठानकोट सेशन कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है। पठानकोट जिला सेशन जज तेजविंद्र सिंह की कोर्ट में रसाना मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट की ओर से दिए गए निर्देश के बाद शुरू हुई। 
विज्ञापन


सेशन कोर्ट में आठों आरोपियों की पेशी हुई है। जम्मू कश्मीर सरकार की ओर से मामले में पहले से नियुक्त दो विशेष अभियोजन अधिकारियों के अतिरिक्त पंजाब की पठानकोट कोर्ट में पेशी के लिए गुरदासपुर से विशेष अभियोजन अधिकारी संतोख सिंह बसरा को भी नियुक्त किया गया है। 
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की ओर से पठानकोट कोर्ट में यह भी अर्जी दी गई थी कि सभी आरोपियों को पठानकोट में ही न्यायिक हिरासत में रखा जाए। इस पर भी पठानकोट कोर्ट में आज सुनवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 10 जनवरी 2018 को हीरानगर सब डिवीजन के रसाना गांव में आठ वर्षीय नाबालिग बच्ची का शव बरामद हुआ था। क्राइम ब्रांच के अनुसार बच्ची की सुनियोजित तरीके से अपहरण और हत्या की गई थी, जिसका मकसद क्राइम ब्रांच ने खानाबदोश जनजाति को क्षेत्र से पलायन के लिए मजबूर करना बताया था। 

क्राइम ब्रांच ने मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें से एक नाबालिग भी है। एक ओर जम्मू संभाग के लोग जहां मामले की सीबीआई से जांच करवाने की मांग कर रहे थे, वहीं पीड़ित बच्ची के परिजनों ने सुप्रीम कोर्ट में मामले को कठुआ कोर्ट से कहीं और शिफ्ट करने की गुहार लगाई थी।

सुप्रीम कोर्ट ने सात मई को सुनवाई के दौरान कठुआ कोर्ट से मामले को पठानकोट कोर्ट शिफ्ट करने के निर्देश जारी किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed