{"_id":"61866b2ccdd112768a0ddc2c","slug":"kashmir-budgam-police-arrested-extortionists-dummy-weapon-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: नकली हथियारों के बल पर लूट करते थे शातिर, पुलिस ने बडगाम में धर दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: नकली हथियारों के बल पर लूट करते थे शातिर, पुलिस ने बडगाम में धर दबोचा
Sat, 06 Nov 2021 05:21 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 06 Nov 2021 05:21 PM IST
सार
कश्मीर में पुलिस ने लोगों से लूटपाट करने वाले एक गिरोह के चार गुर्गों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से नकली हथियार और लूटी गई रकम बरामद की गई है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर के बडगाम में पुलिस ने रंगदारी मांगने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह नकली हथियारों के बल पर लोगों से लूटपाट भी करता था। पुलिस ने गिरोह के चार गुर्गों के साथ ही नकली हथियार और नगदी बरामद की है।
विज्ञापन
पुलिस स्टेशन बीरवाह को रावतपोरा खाग निवासी अब्दुल अहद भट के पुत्र तौसीफ अहमद भट की लिखित शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसमें कहा गया था कि अगस्त महीने की एक शाम जब वह अपने कार्यालय से घर जा रहा था तभी कुछ नकाबपोशों ने उन्हें रोका। हथियार दिखाया, पीटा और एक लाख पचास हजार रुपये लूट लिए। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस इस मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: अक्तूबर में सुरक्षाबलों ने 20 आतंकी मारे, 12 जवान शहीद, 11 नागरिकों की हत्या
विज्ञापन
जांच के दौरान विभिन्न सुरागों पर काम करते हुए पुलिस ने शनिवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिन्होंने अपना जुर्म कबूल किया है। इनके कब्जे से एक नकली एके-47 राइफल, लूटी गई रकम(33,300 रुपये) और कुछ कपड़े बरामद हुए। जांच चल रही है, उक्त मामले में और गिरफ्तारियां व बरामदगी की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: बढ़ती आतंकी घटनाओं पर नकेल कसेगी एसआईए, पुलिस के ऐसे अफसरों को मिलेगी जगह