{"_id":"6aff6bd7338615912c0b9573","slug":"education-news-jammu-news-c-10-jmu1059-1067552-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: भूस्खलन पर शोध के लिए जम्मू विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: भूस्खलन पर शोध के लिए जम्मू विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय पुरस्कार
विज्ञापन
भुवनेश्वर में भूविज्ञान विभाग की सदस्य राधाकृष्ण पुरस्कार ग्रहण करती हुई। स्त्रोत विश्वविद्यायल
- फोटो : Archive
- जियोलॉजिकल सोसायटी ऑफ इंडिया ने जेजीएसआई राधाकृष्ण पुरस्कार-2026 से किया सम्मानित
- बसोहली-बनी हाईवे पर भूस्खलन का किया विश्लेषण, पांच सदस्यीय टीम के शोध को मान्यता
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के भूविज्ञान विभाग को भूस्खलन पर शोध के लिए जियोलॉजिकल सोसायटी ऑफ इंडिया ने जेजीएसआई राधाकृष्ण पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया है। यह पुरस्कार जर्नल ऑफ द जियोलॉजिकल सोसायटी ऑफ इंडिया में प्रकाशित सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र के लिए दिया गया।
भुवनेश्वर में सोसायटी की 67वीं वार्षिक आम बैठक के दौरान आयोजित समारोह में टीम की ओर से शिफाली छिब ने पुरस्कार ग्रहण किया। वर्ष 2025 में प्रकाशित इस शोध पत्र में कठुआ जिले के बसोहली-बनी हाईवे के आसपास भूस्खलन की संवेदनशीलता, उसके कारणों और ढलान विफलताओं का विश्लेषण किया गया है। शोध में भूस्खलन के कारणों और प्रभावों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं।
पुरस्कार विजेता शोध दल में शिफाली छिब, युद्धवीर सिंह, सुमित जोहर, एसके पंडिता और जीएम भट्ट शामिल हैं। इस राष्ट्रीय सम्मान से विभाग के शोध कार्यों को पहचान मिली है। शोध से पहाड़ी और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में भूभाग के व्यवहार को समझने तथा सुरक्षा उपायों को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।