{"_id":"6aff6b642c659c918d03bf8e","slug":"jhiri-mela-jammu-news-c-10-jmu1059-1067077-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पहली बार दिखेगा 120 फुट ऊंचा झूला, चांद दा तारा भी बढ़ाएगा शोभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पहली बार दिखेगा 120 फुट ऊंचा झूला, चांद दा तारा भी बढ़ाएगा शोभा
विज्ञापन
झिड़ी मेला लोगो
- 23 नवंबर से शुरू होगा ऐतिहासिक मेला, तीन दिसंबर तक चलेगा
- पंजाब, हरियाणा और हिमाचल समेत अन्य राज्यों से भी दुकानदार पहुंच रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
मिश्रीवाला। उत्तर भारत के ऐतिहासिक झिड़ी मेले की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मेला परिसर से लेकर मंदिर मार्ग तक रंगाई-पुताई, मरम्मत और साफ-सफाई का काम तेजी से चल रहा है।
कारीगर और मजदूर दिन-रात जुटे हैं। इस बार मेले में पहली बार 120 फुट ऊंचा और 32 सीटर विशाल झूला आकर्षण का केंद्र बनेगा। इसके साथ ही चांद दा तारा झूला भी पहली बार मेले की शोभा बढ़ाएगा। झूलों की स्थापना का काम जारी है, जबकि स्थापित हो चुके झूलों के सुरक्षा ट्रायल किए जा रहे हैं। 23 नवंबर को मेले का शुभारंभ होने से एक दिन पूर्व 22 नवंबर की शाम इनकी औपचारिक ओपनिंग होगी। खास बात यह है कि झूलों के किराये के साथ प्रवेश शुल्क, पार्किंग और फूड कोर्ट के रेट भी पिछले साल की तरह सामान्य रखे गए हैं।
-- -
21 तरह के व्यंजनों से सजेगा फूड कोर्ट
खाने-पीने के शौकीनों के लिए मेले में विशेष फूड कोर्ट बनाया जा रहा है। यहां देश के विभिन्न राज्यों के करीब 21 तरह के पारंपरिक व्यंजन उपलब्ध होंगे। जम्मू-कश्मीर के अलावा पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश समेत अन्य राज्यों से दुकानदार और व्यापारी पहुंच रहे हैं। दुकानें और पंडाल सजाने का काम जारी है।
विज्ञापन
-- -
सुरक्षा के लिए सीसीटीवी, 80 बाउंसर रहेंगे तैनात
मेले में लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। पूरे परिसर में 150 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के लिए 80 बाउंसर तैनात होंगे। इनमें महिला श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए महिला बाउंसर भी शामिल रहेंगी।
-- -
20 नवंबर से तीन दिसंबर
तक स्कूल रहेंगे बंद
झिड़ी मेले के मद्देनजर प्रशासन ने झिड़ी, कल्याणपुर, डब्बे और शामा चक के सभी स्कूलों में 20 नवंबर से तीन दिसंबर तक अवकाश घोषित किया है। आदेश जारी होते ही विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई। अब बच्चे परिवार और दोस्तों के साथ मेले की रौनक और झूलों का आनंद ले सकेंगे। प्रशासन ने यह फैसला श्रद्धालुओं की भारी भीड़, यातायात प्रबंधन और विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया है। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल झिड़ी में व्यवस्था की गई है। साथ ही मेले की अवधि में इसी स्कूल परिसर में मोबाइल मेडिकल यूनिट तैनात रहेगी, जो श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगी।