फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorism in Jammu and Kashmir security forces killed 20 terrorists 12 soldiers martyred 11 civilians killed In October

जम्मू-कश्मीर: अक्तूबर में सुरक्षाबलों ने 20 आतंकी मारे, 12 जवान शहीद, 11 नागरिकों की हत्या

Sat, 06 Nov 2021 02:51 PM IST
प्रशांत कुमार अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 06 Nov 2021 02:51 PM IST
सार

पुंछ जिले के सुरनकोट के बंगाई में एक जेसीओ सहित पांच जवान, जबकि मेंढर के नरखास जंगल क्षेत्र में एक जेसीओ और चार जवान शहीद हुए हैं। भाटादूड़ियां ऑपरेशन में एक आतंकी जिया मुस्तफा भी मारा गया।

विज्ञापन
terrorism in Jammu and Kashmir security forces killed 20 terrorists 12 soldiers martyred 11 civilians killed In October
सुरक्षाबल - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में अक्तूबर में सुरक्षाबलों ने विभिन्न आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में 20 आतंकियों को ढेर किया है। इस दौरान सेना के 12 जवान शहीद हुए हैं। 13 आम नागरिकों की भी जान चली गई। इनमें 11 की आतंकियों ने हत्या कर दी।

विज्ञापन


इन नागरिकों में गलवांटेंग छत्ताबल के अब्दुल रहमान गुरु, एसडी कॉलोनी बटमालू के पीडीडी कर्मी मुहम्मद शफी डार, बिंदरू मेडिकेट के मालिक माखन लाल बिंदरू, भागलपुर बिहार का गोलगप्पे वाला वीरेंद्र पासवान, बांदीपोरा के शाहगुंड हाजिन इलाके के सूमो स्टैंड के अध्यक्ष मोहम्मद शफी सोनू, आलूचीबाग की प्रिंसिपल सुपिंदर कौर, जम्मू के दीपक चंद, कुकरनाग के लारनू क्षेत्र के परवेज अहमद, बिहार के अरविंद कुमार, सहारनपुर (यूपी) के बढ़ई सगीर अहमद, बिहार के राजा रेशी देव, जोगिंदर रेशी देव और अनंतनाग निवासी शाहिद एजाज शामिल हैं। हालांकि इस साल मारे गए आतंकवादियों की सबसे अधिक संख्या जुलाई में थी, जोकि 31 है।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Jammu Murder Case- खाकी में गुंडा: आरोपी पुलिस वाले ने एके-47 से की थी ताबड़तोड़ फायरिंग, दोहरे हत्याकांड से दहला जम्मू    

विज्ञापन
विज्ञापन

अलग-अलग मुठभेड़ के दौरान 20 आतंकियों को मार गिराया गया

अक्तूबर में शोपियां जिले के रखहामा, तुलरन, द्रगढ़ और फीरिपोरा, कुलगाम जिले के सोपट, श्रीनगर के बागात और बेमिना, बांदीपोरा जिले के गुंड जहांगीर, अनंतनाग जिले के खाहगुंड डूरु, पुलवामा जिले के त्राल और वहीबुग और बारामुला जिले के चेरदारी में अलग-अलग मुठभेड़ के दौरान 20 आतंकियों को मार गिराया गया।

इन मुठभेड़ में सेना के 12 जवान भी शहीद हुए हैं। इनमें से अधिकतर जम्मू संभाग में शहीद हुए हैं। पुंछ जिले के सुरनकोट के बंगाई में एक जेसीओ सहित पांच जवान, जबकि मेंढर के नरखास जंगल क्षेत्र में एक जेसीओ और चार जवान शहीद हुए हैं। भाटादूड़ियां ऑपरेशन में एक आतंकी जिया मुस्तफा भी मारा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed