Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Administration news

Jammu News: सार्वजनिक शौचालयों के रखरखाव में लापरवाही नहीं चलेगी

विज्ञापन
Administration news
- विश्व शौचालय दिवस पर त्रिकुटा नगर में जागरूकता कार्यक्रम, नगर आयुक्त ने नागरिकों से मांगा सहयोग
विज्ञापन

- स्वच्छ और सुरक्षित शौचालयों को बताया बेहतर स्वास्थ्य और सम्मानजनक जीवन का आधार
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई और रखरखाव में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इसके लिए नगर निगम के साथ आम नागरिकों को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। विश्व शौचालय दिवस पर वीरवार को नगर निगम और सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन की ओर से त्रिकुटा नगर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में नगर आयुक्त आयुषी सूदन ने यह बात कही।
नगर आयुक्त ने कहा कि स्वच्छ और सुरक्षित शौचालयों की उपलब्धता केवल नागरिक सुविधा नहीं, बल्कि सार्वजनिक स्वास्थ्य और सम्मानजनक जीवन से जुड़ा विषय है। उन्होंने सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालयों की नियमित सफाई, उचित रखरखाव और जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

सूदन ने संबंधित हितधारकों से शहर में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए मिलकर काम करने की अपील की। नागरिकों से सार्वजनिक शौचालयों का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने और उन्हें साफ रखने में सहयोग देने के लिए कहा। आयुक्त ने कहा कि बेहतर शौचालय सुविधाएं विशेषकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की गरिमा, सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं। कार्यक्रम में स्वच्छता की आदतों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed