{"_id":"6aff6b6e40580ccce70bf53a","slug":"waiting-for-development-jammu-news-c-10-jmu1059-1067204-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: विरासत की गलियों में सुविधाओं का इंतजार, तीन वार्डों में समस्याओं का अंबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: विरासत की गलियों में सुविधाओं का इंतजार, तीन वार्डों में समस्याओं का अंबार
विज्ञापन
वार्ड परिक्रमा
- पंजतीर्थी, जुलाका मोहल्ला और पीरखो में सफाई, पार्किंग मूलभूत सुविधाएं नदारद
- स्मार्ट सिटी के दावों के बीच पुरानी बस्तियों की बुनियादी जरूरतें अब भी अधूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। शहर की ऐतिहासिक बस्तियों में बुनियादी सुविधाओं की कमी विरासत पर भारी पड़ रही है। वार्ड-1 पंजतीर्थी, वार्ड-2 जुलाका मोहल्ला और वार्ड-3 पीरखो में सफाई, पार्किंग, जलनिकासी और स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याएं अब भी बरकरार हैं।
वीरवार को इन इलाकों की पड़ताल में स्मार्ट सिटी के दावों और जमीनी हकीकत के बीच अंतर सामने आया। पंजतीर्थी, मुबारक मंडी, तांगे वाली गली और जुलाका मोहल्ला की संकरी गलियों में पार्किंग और सफाई बड़ी चुनौती है। पीरखो, मस्तगढ़ और पीर मिट्ठा में सड़क, स्ट्रीट लाइट और लंबित विकास कार्यों को पूरा करने की जरूरत है।
घनी आबादी और संकरी गलियों के कारण विकास कार्यों में भी मुश्किलें आती हैं। धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही से समस्याएं और बढ़ जाती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुंदरीकरण के साथ रोजमर्रा की परेशानियों का स्थायी समाधान भी जरूरी है।
विज्ञापन
-- -
लोगों और पूर्व जनप्रतिनिधियों ने बताईं समस्याएं
स्मार्ट सिटी के तहत काम हुए हैं, लेकिन अंदरूनी गलियों और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था में अभी सुधार की जरूरत है।
- कुलदीप मेहता, तांगे वाली गली
-- -
पुरानी बस्ती में सफाई, नालियों और पेयजल व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। शिकायतों का स्थायी समाधान हो।
- राजकुमार, मुबारक मंडी
-- -
वार्ड-1 में पार्किंग, गलियों, स्ट्रीट लाइट और जलनिकासी की समस्याओं का पिछले पांच वर्षों में अपेक्षित समाधान नहीं हुआ।
- पूर्णिमा शर्मा, पूर्व डिप्टी मेयर
-- -
पुरानी बसावट की जरूरतों के अनुरूप विकास योजनाएं बननी चाहिए। स्थानीय परिस्थितियों को समझे बिना स्थायी समाधान संभव नहीं है।
- रामकुमार शर्मा, जुलाका मोहल्ला
-- -
मस्तगढ़, पीर मिट्ठा और पीरखो में नियमित स्ट्रीट लाइट, सफाई, बेहतर सड़कें और लंबित विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जाने चाहिए।
- नरोत्तम शर्मा, पूर्व पार्षद, वार्ड-3