20 सालों में पूरी तरह बदल गई वायु सेना, चप्पे-चप्पे पर है नजर: एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Air Chief Marshal BS Dhanoa: Air Force has changed a lot in 20 years, the biggest change that I think has taken place is our ability of reconnaissance and surveillance, we could not pick up the intrusion before Kargil operation, that has been a big change. #KargilVijayDiwas pic.twitter.com/VjZaNc6exy
— ANI (@ANI) July 25, 2019विज्ञापन
किसी भी खतरे का जवाब दे सकते हैं
धनोआ ने कहा कि करगिल युद्ध के बाद से एयरफोर्स की क्षमताओं में काफी वृद्धि हुई। इससे हम हवा में किसी भी प्रकार के खतरे का जवाब दे सकते हैं। करगिल के वक्त बम फेंकने की जो क्षमता सिर्फ मिराज-2000 में थी, आज वह क्षमता सुखोई-30, जगुआर, मिग-29 और मिग-27 अपग्रेडेड में भी है। इसी साल 14 फरवरी को हुए पुलवामा हमले में 40 जवान शहीद हुए थे। इसके बाद एयरफोर्स ने पाकिस्तान के बालाकोट में हवाई हमला किया था।
उन्होंने कहा कि आज हम सुखोई-30, मिग-29 और मिराज 2000 से बीवीआर (बियॉन्ड विजुअल रेंज) मिसाइल ले जाने में सक्षम हैं। वायुसेना के पास अवाक्स है, जो दुश्मन देश के भीतरी हिस्से से भी एयरस्पेस को मॉनिटर कर सकता है।