सिंधिया ने की घोषणा: जम्मू-कश्मीर में दो नए एयरपोर्ट जल्द, 2150 करोड़ रुपये होंगे खर्च, श्रीनगर से शारजाह के लिए उड़ान की तैयारी
सिंधिया ने प्रदेश के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में विमानन, बुनियादी ढांचे को मजबूत करने से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भावना, दृढ़ता और संकल्प का जो संगम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में है, उसी के चलते आज भारत विश्व के मानचित्र पर चमक रहा है। हम श्रीनगर से शारजाह के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित करने की कोशिश करेंगे ताकि अंतरराष्ट्रीय यात्री सीधे जम्मू-कश्मीर की यात्रा कर सकें। ये बातें श्रीनगर में केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को कहीं।
यह भी पढ़ें- सफलता की कहानी: 22 साल के सुचेतर ने यूपीएससी में रोशन किया जम्मू-कश्मीर का नाम, जरूर पढ़ें यह संदेश
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रदेश के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में विमानन, बुनियादी ढांचे को मजबूत करने से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में दो नए एयरपोर्ट जल्द बनेंगे। जम्मू व कश्मीर में 2150 करोड़ की लागत से यह दोनों एयरपोर्ट तैयार होंगे। कश्मीर में 25 हजार व जम्मू में 22 हजार वर्ग मीटर के दायरे में नया एयरपोर्ट होगा। यह घोषणा नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की।
जम्मू-कश्मीर व लद्दाख में हाईवे, रिंग रोड, टनल समेत अन्य प्रोजेक्ट के काम तेजी से चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कनेक्टिविटी बढ़ाने से प्रदेश में अधिक संख्या में पर्यटक पहुंचेंगे जिससे स्थानीय हस्तकला को प्रोत्साहन मिलेगा। आर्थिक गतिविधियों के साथ ही जम्मू-कश्मीर के लोगों की समृद्धि बढ़ेगी।
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में शांति, विकास और प्रगति का दौर पहले ही शुरू हो चुका है। जम्मू-कश्मीर के साथ ही लद्दाख में भी विकास कार्य तेज गति से हो रहे हैं और जल्द ही यह देश में निर्माण और विकास के मामले में पहले पायदान पर होंगे।
तीन साल में भ्रष्टाचार पर लगा अंकुश
उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल में मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर में न केवल भ्रष्टाचार पर अंकुश पाया है, बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा व अन्य सेक्टर में भी आमूलचूल बदलाव आया है। इस दौरान बीडीसी व डीडीसी सदस्यों, सरपंचों व अन्य पंचायती राज नुमाइंदों ने हारवान में डिग्री कालेज व आयुष अस्पताल खोलने, ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने, बेहतर स्वास्थ्य व चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने, बिजली व पानी बिल में कटौती, ड्राइवरों की ऋण माफी की मांग की। उन्होंने शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के बीच की दूरी को खत्म करने की भी मांग की।
आपस में भिड़े भाजपा नेता
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के शनिवार को आगमन से कुछ समय पहले यहां पार्टी की बैठक में भाजपा के दो नेताओं के बीच जुबानी जंग छिड़ गई। जवाहर नगर में भाजपा कार्यालय में मौजूद पत्रकारों द्वारा रिकॉर्ड किए गए मौखिक विवाद के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।
केंद्रीय मंत्री के आने से कुछ मिनट पहले ही भाजपा नेताओं अली मोहम्मद और मोहम्मद अशरफ के बीच बहस छिड़ गई। पार्टी के एक नेता ने कहा कि एक गैर-मुद्दे पर बहस हुई थी, जो एक विवाद में बदल गया, लेकिन पार्टी के अन्य नेताओं ने केंद्रीय मंत्री के आने से पहले मामले को सुलझा लिया।