फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सफलता की कहानी: 22 साल के सुचेतर ने यूपीएससी में रोशन किया जम्मू-कश्मीर का नाम, जरूर पढ़ें यह संदेश

Sat, 25 Sep 2021 01:28 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 25 Sep 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Suchitar Sharma resident of Jammu district achieved success in UPSC in the first attempt.
सुचेतर शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की मुख्य परीक्षा में जम्मू जिले के बॉडर क्षेत्र सलैहड़ के रहने वाले सुचेतर शर्मा ने अपने पहले प्रयास में सफलता हासिल की है। 22 साल उम्र में उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा पास कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। परीक्षा में सुचेतर का 146वां स्थान रैंक रहा है। 



जम्मू जिले के बिश्नाह से नौ किमी दूर सलैहड़ गांव के रहने वाले सुचितर शर्मा ने 2020 में स्नातक की पढ़ाई पूरी की थी। स्नातक की पढ़ाई पूरने के बाद उन्होंने यूपीएसी की परीक्षा दी थी और अपने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की। सुचेतर ने कहा कि 12वीं कक्षा के बाद से ही सिविल सेवा में करियर बनाने का सपना देखा था और अपनी तैयारी को शुरू किया। इस सफर के लिए शुरूआत करना मैरे लिए भी काफी कठिन था,लेकिन अपने आपको कभी लक्ष्य से दूर नहीं जाना दिया।

Suchitar Sharma resident of Jammu district achieved success in UPSC in the first attempt.
सुचेतर शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

कहा कि इस सफर में परिवार और शिक्षकों का भी बड़ा सहयोग रहा, जिन्होंने मैरे आत्मविश्वास को कभी कम नहीं होना दिया। यूपीएससी की परीक्षा काफी अच्छी हुई थी और मुझे परिणाम की भी उम्मीद थी।  
 


 
Suchitar Sharma resident of Jammu district achieved success in UPSC in the first attempt.
सुचेतर शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

सुचेतर ने बताया कि 12वीं तक की पढ़ाई एपीसी रतनूचक में हुई थी। 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद ही सविलि सेवा में जाने का मन बना लिया। यूपीएससी की तैयारी के लिए अपने आप का तैयार करने में थोड़ी परेशानी हुई, लेकिन अपनी तैयारी को जारी रखा। कॉलेज की पढ़ाई जीजीएम साइंस कॉलेज से की। कॉलेज के लिए रोज 50 से 60 किमी का सफर तय करता था। कॉलेज में पढ़ाई के समय कोचिंग भी जारी थी। 2020 में जब लॉकडाउन लगा तो मुझे पढ़ाई के लिए काफी समय मिला। उस समय का मैने पूरा उपयोग किया और अपनी तैयारी को और तैयार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Suchitar Sharma resident of Jammu district achieved success in UPSC in the first attempt.
सुचेतर शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

कहा कि परीक्षा के लिए शुरुआती तैयारी करना काफी मुश्किल और चुनौती भरा रहा था। मेरे पापा मदल लाल शर्मा और मां रितू मंगोत्रा दोनों शिक्षक हैं और इस सफर में इनका समर्थन और मार्गदर्शन हमेशा मिला है।

विज्ञापन
Suchitar Sharma resident of Jammu district achieved success in UPSC in the first attempt.
संघ लोक सेवा आयोग - फोटो : PIB
मेरी युवाओं को यही संदेश ही 10वीं कक्षा के बाद से अपने लक्ष्य को तयर करें। अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए अपने आपको तैयार करें। लक्ष्य को हासिल करना मुश्किल नहीं होता है। इसमें  दो से तीन चीजों का ध्यान रखना होगा, जिसमें पढ़ाई को लेकर स्थिरता, मेहनत सबसे अहम है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed