फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jyodian news, dangal news

Jammu News: जम्मू के मुनीर पहलवान ने जीती बड़ी माली

Tue, 07 Oct 2025 02:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 07 Oct 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
jyodian news, dangal news
विजेता पहलवान को समानित करती दगंल कमेटी दनवाल कैंप (तरोटी)
14 साल के अंतराल के बाद खौड़ उपजिले की पंचायत तरोटी के मोहल्ला दनवाल कैंप में दंगल का आयोजन
विज्ञापन

ज्यौड़ियां। 14 साल के अंतराल के बाद खौड़ उपजिले की पंचायत तरोटी के मोहल्ला दनवाल कैंप में पीर बाबा मोंगा नाथ की याद में दंगल का आयोजन किया गया। रविवार को हुए दंगल में बड़ी माली का मुकाबला कड़े संघर्ष के बाद जम्मू के मुनीर पहलवान ने जीत लिया।
दंगल कमेटी के दौरान कई मुकाबले करवाए गए। इसमें पहले नंबर की कुश्ती का मुकाबला 31 हजार रुपये के लिए जम्मू के मुनीर पहलवान और लुधियाना के कन्नु पहलवान के बीच करवाया गया। कुश्ती के इस मुकाबले को दोनों पहलवानों के बीच हुए कड़े संघर्ष के बाद जम्मू के मुनीर पहलवान ने जीत लिया और इनाम की राशि अपने नाम की। दूसरे नंबर की कुश्ती का मुकाबला अमीर खान पहलवान और जग्गा नामक पहलवान के बीच हुआ। इस पर 21 हजार रुपये की कुश्ती अमीर खान पहलवान ने जीत ली। वहीं, तीसरे नंबर की कुश्ती का मुकाबला दलेर खान और विजय पहलवान के बीच हुआ। इसको दिलेर खान पहलवान ने जीतकर इनाम की 18 हजार रुपये की नकद राशि अपने नाम कर ली। इस दंगल का आयोजन कमेटी के अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र शर्मा की देखरेख में किया गया। इस मौके पर सेना के एक अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

दंगल के दौरान पंचायत तरोटी के पूर्व सरपंच बचन सिंह चिब, पूर्व नायब सरपंच अजीत सिंह मन्हास, रिटायर्ड कैप्टन सुगरीब सिंह, अशोक और हरनाम उपस्थित रहे। दंगल कमेटी के अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि इस दंगल का आयोजन सन् 1971 से पहले छंब के गांव देवा बटाला में किया जाता था। सन् 1971 के बाद जब सरकार की तरफ से तरोटी के मोहल्ला दनवाल कैंप में बसाया गया। यहां आकर भी बुजुर्गों ने गांव देवा बटाला की तरह दंगल करवाना शुरू कर दिया लेकिन किसी कारणवश दंगल बंद हो गया और अब फिर से 14 साल के अंतराल के बाद आयोजन शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed