फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   JK SI Recruitment Scam: Constable Raman went to Karnal with candidates to collect papers, took 33 lakhs

JK SI Recruitment Scam: कांस्टेबल रमन उम्मीदवारों के साथ पेपर लेने गया था करनाल, लिए थे 33 लाख, जमानत खारिज

Fri, 07 Oct 2022 02:15 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/जेएनएफ
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/जेएनएफ Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 07 Oct 2022 02:15 AM IST
सार

जांच में पता चला है कि आरोपी कांस्टेबल इस घोटाले के प्रमुख कड़ियों में शामिल है। आरोपी ने ही उम्मीदवारों से पैसे लिए। वह उम्मीदवारों को लेकर 26 मार्च, 2022 को हरियाणा के करनाल में गया। यहां से इन लोगों ने लीक हुआ पेपर खरीदा।

विज्ञापन
JK SI Recruitment Scam: Constable Raman went to Karnal with candidates to collect papers, took 33 lakhs
Jammu Kashmir Recruitment Scam - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस के सब इंस्पेक्टर भर्ती घोटाले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। इस मामले में गिरफ्तार पुलिस कांस्टेबल रमन शर्मा ने 33 लाख रुपये में बेचे थे और पेपर लेने वालों को अपने साथ खुद करनाल ले गया था। यही नहीं, जिन लोगों से पेपर खरीदा था। उनको आरोपी कांस्टेबल ने 13-14 अप्रैल को जम्मू शहर के एक होटल में अपने पहचान पत्र पर ठहराया था।

विज्ञापन


यह तमाम जानकारियां तब सामने आईं जब कांस्टेबल ने सीजेएम जम्मू के समक्ष अपनी जमानत याचिका दायर की। इस अर्जी पर सीबीआई वकील ने अपनी दलीलें दीं तो इसमें कई खुलासे हुए। कांस्टेबल रमन दो साल पहले डीजीपी जम्मू-कश्मीर दिलबाग सिंह के कार्यालय में भी कार्यरत रह चुका है।
विज्ञापन


उस समय वह जम्मू सिक्योरिटी विंग में सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल के तौर पर तैनात था। वीरवार को इस मामले में संलिप्त कांस्टेबल रमन शर्मा, निवासी मैरा मेंदरियां (अखनूर) की जमानत याचिका को सीजेएम अमरजीत सिंह लंगेह ने खारिज कर दिया। सीबीआई ने इस मामले में जो जानकारी सीजेएम को दी है। उसमें उक्त खुलासे हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी कांस्टेबल इस घोटाले के सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक है, जिसने उम्मीदवारों से पैसे लिए। वह उम्मीदवारों को लेकर 26 मार्च, 2022 को हरियाणा के करनाल में गया। यहां से इन लोगों ने लीक हुआ पेपर खरीदा। इस पेपर के लिए आरोपी ने उम्मीदवारों से 33 लाख रुपये लिए थे। जेएनएफ

कई उम्मीदवारों के नाम पते लिखे थे

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी कांस्टेबल के घर से हाथ से लिखे कुछ दस्तावेज मिले। जिन पर उम्मीदवारों के नाम और पते लिखे हुए थे। यह भी लिखा हुआ था कि किस उम्मीदवार को किस परीक्षा का पेपर देना है। यह सब आरोपी के घर से बरामद किया गया था। 

एफएए, जेई सिविल भर्ती घोटाले में भी शामिल है कांस्टेबल रमन 

सीबीआई की जांच में सामने आया है कि आरोपी कांस्टेबल रमन शर्मा फाइनांशियल अकाउंट असिस्टेंट (एफएए) और जेई सिविल की भर्ती घोटाले में भी शामिल है। वह एक कुख्यात घोटालेबाज है और कई भर्तियों में शामिल रहा है। वह चयन सेवा बोर्ड की विभिन्न परीक्षाओं के पेपर को लीक करने में संलिप्त रहा है। इस मामले की जांच में अभी और सबूत जुटाए जा रहे हैं।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने अपना मोबाइल फोन भी तोड़ दिया, ताकि जांच को प्रभावित किया जा सके। सीजेएम जम्मू अमरजीत सिंह लंगेह ने कहा, आरोपी ने पेपर बेचने वालों के लिए जम्मू में ठहरने का बंदोबस्त किया, प्रति पेपर उम्मीदवारों को बेचने के लिए 12 लाख रुपये का रेट तय किया।

आरोपी अनिल और जतिन के साथ अन्य आरोपियों की बैठक कराई। रमन ने न सिर्फ लीक हुआ पेपर खरीदा बल्कि उम्मीदवारों तक भी पहुंचाया।  सीजेएम ने कहा कि याचिकाकर्ता का एक अंतरराज्यीय गिरोह के सरगनाओं के साथ जिस तरह का गठबंधन है।


 

जो सार्वजनिक सेवाओं में भर्ती के लिए विभिन्न परीक्षाओं के लिए परीक्षा पत्र लीक करने में लिप्त है। इससे साफ होता है कि आरोपी का पैमाना संसाधन, साहस और प्रभावी है, जिसने ऐसा किया। लिहाजा जमानत मिलने पर वह जांच को प्रभावित कर सकता है। लिहाजा इसको जमानत नहीं दी जा सकती। जेएनएफ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed