फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jitendra singh and Farooq Abdullah statement on Digvijaya Singh Clubhouse chat regarding Restoration of Article 370

दिग्विजय के बोल- बहाल होगा अनुच्छेद 370: सिंह समेत कटघरे में कांग्रेस, पर इस नेता ने की सराहना

Sat, 12 Jun 2021 02:37 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 12 Jun 2021 02:37 PM IST
सार

अनुच्छेद 370 को लेकर दिग्विजय सिंह का ऑडियो सामने आने के बाद बवाल मचा है। दिग्विजय सिंह के साथ ही केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि एक बार फिर साबित हो गया है कि कांग्रेस का हाथ पाकिस्तान, आतंकवादियों और अलगाववादियों के साथ है।

विज्ञापन
jitendra singh and Farooq Abdullah statement on Digvijaya Singh Clubhouse chat regarding Restoration of Article 370
रवींद्र रैना, दिग्विजय सिंह, जितेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अनुच्छेद 370 को लेकर विवादों में घिर गए हैं। दिग्विजय सिंह का एक क्लब हाउस का ऑडियो सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आती है, तो वह जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को फिर से बहाल करेगी। इस ऑडियो को लेकर भाजपा ने दिग्विजय सिंह के साथ ही कांग्रेस पर हमला बोला है। 

विज्ञापन


जितेंद्र सिंह- सत्ता पाने के लिए देश की अखंडता को भी दांव पर लगा रही कांग्रेस

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी में व्याप्त हताशा का संकेत है। कांग्रेस किसी भी कीमत पर सत्ता में वापस आने की कोशिश कर रही है। इसके लिए भारत माता की अखंडता को भी दांव पर लगा रही है। जब भी कांग्रेस इस तरह की बात करती है, तो यह इस्लामाबाद में खुशी और जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को और बढ़ावा मिलता है।

विज्ञापन


रवींद्र रैना: कांग्रेस का हाथ पाकिस्तान,आतंकवादियों और अलगाववादियों के साथ
जम्मू-कश्मीर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि दिग्विजय सिंह का ऑडियो सामने आने के बाद एक बार फिर से साबित हो गया है कि कांग्रेस का हाथ पाकिस्तान, आतंकवादियों और अलगाववादियों के साथ है। हम सब जानते हैं कि अनुच्छेद 370 की वजह से जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद और अलगाववाद पनपा। इसी के चलते प्रदेश में बेगुनाह मारे गए। पांच अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 हटने के बाद से लोग खुश हैं। लोगों ने इस निर्णय को स्वीकार किया है, लेकिन कांग्रेस के नेता पाकिस्तान के इशारों पर नाच रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फारूक अब्दुल्ला- मैं दिग्विजय सिंह का बहुत आभारी हूं
दिग्विजय सिंह का ऑडियो सामने आने के बाद जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि मैं दिग्विजय सिंह का बहुत आभारी हूं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के लोगों की भावनाओं को महसूस किया है। मैं इसका तहे दिल से स्वागत करता हूं और उम्मीद करता हूं कि सरकार इस पर दोबारा गौर करेगी।

यही तो पाकिस्तान चाहता है- अमित मालवीय
भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने क्लब हाउस चैट का एक हिस्सा ट्विटर पर शेयर करते हुए दिग्विजय सिंह पर हमला बोला। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- ''क्लब हाउस चैट में, राहुल गांधी के शीर्ष सहयोगी दिग्विजय सिंह एक पाकिस्तानी पत्रकार से कहते हैं कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो वे अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के फैसले पर पुनर्विचार करेंगे। वास्तव में? यही तो पाकिस्तान चाहता है...।''


गिरिराज सिंह बोले- पाकिस्तान है कांग्रेस का पहला प्यार
क्लब हाउस चैट लीक होने के बाद कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह भाजपा नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। केंद्रीय मंत्रि गिरिराज सिंह ने भी वायरल चैट को ट्वीट करते हुए लिखा, ''कांग्रेस का पहला प्यार पाकिस्तान है। दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी का संदेश पाकिस्तान तक पहुंचाया है। कांग्रेस कश्मीर को हथियाने में पाकिस्तान की मदद करेगी।''

यह भी पढ़ें- सचिन और सियासत: पढ़िए पायलट का कश्मीर कनेक्शन, साथ ही जानिए पढ़ाई से लेकर लव लाइफ के बारे में सब कुछ    

यह भी पढ़ें-  जम्मू-कश्मीर: पुलिस-सीआरपीएफ पर 24 घंटे में दूसरा आतंकी हमला, दो जवान शहीद, दो नागरिकों की मौत    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed