फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, workers, jammu chalo

Jammu News: अस्थायी कर्मचारियों का जम्मू चलो कार्यक्रम 21, 22 को

विज्ञापन
jammu, workers, jammu chalo
सरकारी इंप्लाइज ज्वाइंट एक्शन कमेटी के चेयरमैन बाबू हुसैन मलिक प्रेस वार्ता को संबो​धित करते हु
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। अस्थायी कर्मचारियों नियमितीकरण की मांग अब 21 और 22 को जम्मू चलो कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान सरकार से नियमितीकरण के लिए पालिसी बनाने और लाभ देने की मांग की जाएगी। प्रदेशभर में 60 हजार से ज्यादा कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं। मगर मानदेय इनकी जरूरतों को पूरा नहीं कर रहा है। यह बात
सरकारी इंप्लाइज ज्वाइंट एक्शन कमेटी के चेयरमैन बाबू हुसैन मलिक ने प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि अस्थाई कर्मचारियों को नियमित किया जाए। कर्मचारियों को न्यूनतम मानदेय का लाभ मिलना चाहिए। दिल्ली और लद्दाख यूटी में मानदेय 500 से ज्यादा है। मगर प्रदेश में 311 रुपये दिहाड़ी मिल रही है। महंगाई में इस राशि से खर्चा करना मुश्किल हो रहा है। कर्मचारी लंबे समय से काम कर रहे हैं मगर लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 21 और 22 अप्रैल को जम्मू चलो कार्यक्रम में अस्थायी कर्मचारी, नीड वेस्ड, लैंड डोनर सहित अन्य कर्मचारी भाग ले। प्रदेश में कर्मचारियों के साथ न्याय होना चाहिए। एसआरओ 64 के तहत लाभ पहुंचाया जाए। इसमें आठ साल के बाद नियमित होने का प्रावधान था। इस मौके पर यशपाल शर्मा, नरेश कुमार, अरुण शर्मा, कमला शर्मा, राम सिंह, रिंकू गिल, सादिक और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
पहले जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों ने की थी हड़ताल
पहले जल शक्ति विभाग के डेलीवेजर सड़कों पर उतरे थे और रैलियां निकाली थी। इस दौरान जल मंत्री जावेद अहमद राणा ने उन्हें नियमित करने का आश्वासन दिया था। इसके बाद हड़ताल को वापस लिया गया था। कर्मचारियों की रैली सफल होने के बाद अब फिर सभी विभागों से कर्मचारी एकत्रित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed