Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, women story

Jammu News: निशुल्क शिक्षा देकर गरीब बच्चों का भविष्य संवार रहीं डेजी

Tue, 15 Apr 2025 02:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 15 Apr 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
jammu, women story
पैरामेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल 20 साल से कर रहीं समाजसेवा
विज्ञापन

वर्तमान में 100 से अधिक बच्चों को दे रहीं शिक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। शिक्षक ही बच्चों के जीवन में ज्ञान का प्रकाश भरते हैं। किश्तवाड़ निवासी एवं पैरामेडिकल नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. डेजी परिहार 20 साल से बच्चों को निशुल्क शिक्षा देकर उनके भविष्य को संवार रही हैं। बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने की लालसा से शुरू हुई पहल के चलते वर्तमान में उनके पास सौ से अधिक बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
उन्होंने न सिर्फ इन बच्चों को सरकारी नौकरी हासिल करने के काबिल बनाया, बल्कि स्वरोजगार से जोड़ने में भी मदद की। डॉ. डेजी परिहार ने बताया कि करीब 20 साल पहले नवरात्र में कन्या पूजन के लिए हमारे पास कन्याएं न होने पर गरीब परिवार की लड़कियों को शामिल करना पड़ा।
विज्ञापन

लेकिन, इसके बाद हमने देखा कि जो गरीब परिवार की लड़कियां हमारे पास आई थीं, वह काफी खुश थीं। ऐसे ही खुशी उन बच्चों के अंदर हमेशा देखने की लालसा से निश्चय किया कि ऐसे बच्चों को सबल बनाएंगे। इसी प्रेरणा से आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को निशुल्क शिक्षा साथ उनके परिवार का देखभाल शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआती दौर में हमारे पास 11 बच्चे थे, लेकिन समय में संख्या 100 से अधिक हैं। 20 से अधिक बच्चों को पढ़ा लिखाकर सरकारी नौकरी हासिल करने के काबिल बना चुकी हूं। इनमें से कुछ सरकारी पद पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि हर एक इंसान को गरीबों की मदद के लिए सोचना चाहिए और उन्हें सबल बनने में मदद करनी चाहिए।
---
सहयोग धारा संस्था उठा रही गरीब बच्चों का खर्च
डेजी परिहार ने बताया कि बच्चों की संख्या बढ़ती देख 2024 में सहयोग धारा संस्था की स्थापना की। इसमें बच्चों को पढ़ाने के लिए दो शिक्षक तैनात किए हैं। इससे बच्चों को और अधिक समय पढ़ाई करने का मौका मिल रहा है। इसका पूरा खर्च हमारी संस्था उठा रही है।

---
इस वर्ष चार सौ गरीब बच्चों को पढ़ाने का लक्ष्य
उन्होंने बताया कि इस वर्ष सहयोग धारा संस्था से 400 से अधिक गरीब परिवार को शिक्षा देने का लक्ष्य बनाया है। प्रयास है कि हर बच्चा शिक्षित हो, जिसके प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed