{"_id":"695820c9906086b59303948c","slug":"jammu-weather-after-three-days-of-snowfall-sunshine-brought-relief-the-temperature-in-the-valley-improved-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir Weather: तीन दिन बर्फबारी के बाद धूप ने दी राहत, सुधरा घाटी का तापमान; कुछ दिन साफ रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir Weather: तीन दिन बर्फबारी के बाद धूप ने दी राहत, सुधरा घाटी का तापमान; कुछ दिन साफ रहेगा मौसम
Sat, 03 Jan 2026 01:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 03 Jan 2026 01:17 AM IST
सार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस सप्ताह मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
श्रीनगर में खिली धूप के दौरान डल झील में शिकारे।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
तीन दिन बर्फबारी और शीतलहर के बाद घाटी में शुक्रवार को मौसम साफ रहा। दोपहर को धूप निकली जिससे लोगों को राहत मिली। बर्फबारी के बाद बंद बांदीपोरा-गुरेज मार्ग खुल गया है जबकि मुगल रोड अभी बंद है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस सप्ताह मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
शुक्रवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान माइनस 1.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन
पहलगाम में अधिकतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान माइनस 6.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम था। मौसम विभाग के अनुसार 3 से 8 जनवरी के बीच मौसम सूखा रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन