{"_id":"664161ec93ab419eb80e4af4","slug":"jammu-university-soon-complete-the-work-of-modification-jammu-news-c-10-jam1008-358853-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नैक के निरीक्षण से पहले जेयू में समय पर पूरा होगा मरम्मत एवं नवीनीकरण का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नैक के निरीक्षण से पहले जेयू में समय पर पूरा होगा मरम्मत एवं नवीनीकरण का कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-जम्मू विश्वविद्यालय ने इंजीनियरिंग विंग की अलग-अलग टीमें बनाई
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय (जेयू) में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) के मूल्यांकन से पहले सभी जरूरी मरम्मत एवं नवीनीकरण के कार्य पूरे हो जाएंगे। इसके लिए जेयू ने इंजीनियरिंग विंग की अलग-अलग टीमें बनाई हैं। ये टीमें जेयू और उसके कैंपस में सभी जरूरी निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करेंगे।
जम्मू विश्वविद्यालय के योजना एवं विकास कार्यालय ने इंजीनियरिंग विंग के बीच कार्य वितरण किया है। इसमें विवि में बॉयज हॉस्टल, स्पोर्ट्स हॉस्टल, स्टाॅफ क्वार्टर, गर्ल्स हॉस्टल, गेस्ट हाउस, हेल्थ सेंटर, लाइब्रेरी सहित अन्य महत्वपूर्ण विभागों में मरम्मत एवं नवीनीकरण कार्य समय पर होंगे। इसमें एक एईई के अधीन एक जूनियर इंजीनियर, कार्य पर्यवेक्षक और प्लंबर होगा। इनकी जिम्मेवारी दिए गए कार्यों के साथ ही नैक के निरीक्षण से पहले सभी जरूरी मरम्मत व नवीनीकरण कार्यों को करना होगा। जेयू के साथ ही भद्रवाह और किश्तवाड़ कैंपस, पुंछ, रियासी, उधमपुर और कठुआ कैंपस से जुड़े मरम्मत एवं नवीनीकरण का कार्य करना होगा।
इन महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर होना है काम
जम्मू विश्वविद्यालय का नया प्रवेश द्वार बनेगा। इसमें डोगरी संस्कृति की भी झलक देखने को मिलेगी। इसके साथ विवि में इनोवेशन टावर, कार पार्किंग, पत्रकारिता विभाग के लिए भवन, शूटिंग रेंज, फ्लड लाइट लगाने का काम होना है।