फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, traffice jam, city

Jammu News: ट्रैफिक लाइट खराब होने से सवा घंटे तक रेंगते रहे वाहन

विज्ञापन
jammu, traffice jam, city
तवी पुल से ज्यूल चौक, कैनाल हेड और बख्शी नगर मोड़ से जीएमसी तक रही जाम की स्थिति
विज्ञापन

डेढ़ से दो किमी सफर करने में लगा आधा घंटा, देरी से गंतव्य तक पहुंचे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर के ज्यूल चौक में शाम करीब साढ़े चार बजे ट्रैफिक लाइट खराब होने के कारण करीब सवा घंटे तक वाहन रेंगते नजर आए। इस कारण तवी पुल से ज्यूल चौक, ज्यूल चौक से कैनाल हेड और बख्शी नगर मोड़ से जीएमसी तक जाम की स्थिति रही। इससे वाहन चालकों और यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
जाम के कारण लोगों डेढ़ से दो किलोमीटर का सफर तय करने में आधे घंटे का समय लगा। शाम चार बजे वाहनों की आवाजाही बढ़ने व ट्रैफिक लाइट में तकनीकी खराबी आने से ज्यूल चौक में जाम लगना शुरू हो गया। इसके बाद ज्यूल चौक, कैनाल हेड और तवी पुल तक वाहन जाम में फंस गए।
विज्ञापन

लोगों को मजबूरन पैदल भी गंतव्य के लिए रवाना होना पड़ा। कुछ वाहन चालकों ने जाम से बचने के लिए रूट भी बदले। हालत यह रही कि ज्यूल चौक में तवी पुल साइड से वाहनों की आवाजाही शुरू होने पर कैनाल हेड तक जाम लग लग जाए। करीब पौने छह के बाद हालत सामान्य हुए और यातायात सुचारु हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed