{"_id":"6802be37a4e34e4915099bd7","slug":"jammu-student-tour-jammu-news-c-10-lko1027-592475-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: डोगरा विरासत की बच्चों को दी जाए जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: डोगरा विरासत की बच्चों को दी जाए जानकारी
विज्ञापन
- मुबारक मंडी में विश्व धरोहर दिवस पर हुए कार्यक्रम कार्यक्रम में विधायक की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। पुरातत्व एवं संग्राहलय विभाग जम्मू कश्मीर की तरफ से डोगरा संग्रहालय में विश्व धरोहर दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि विधायक युद्धवीर सेठी ने कहा कि डोगरा विरासत इसके इतिहास की जानकारी बच्चों को दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य भी यही है कि बच्चे सांस्कृतिक विरासत से परिचित हो सकें।
उन्होंने कहा कि छात्रों को चाहिए कि वह डोगरा इतिहास से संबंधित पुस्तकें पढ़ें। अध्यापकों को भी चाहिए कि वह स्कूलों में इतिहास व ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी दें, ताकि बच्चों में सांस्कृतिक मूल्यों को जानने के प्रति जिज्ञासा पैदा हो सके। कार्यक्रम में सांबा किला, हरि पर्वत ,एसपीएस संग्राहालय श्रीनगर में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
यहां पर चित्रकला प्रदर्शनी का भी बड़ी संख्या में पहुंचे छात्र-छात्राओं ने अवलोकन किया। इस मौके पर संग्रहालय के निदेशक केके सिद्धा ने कहा कि विभाग संस्कति से रूबरू करवाने के लिए प्रयासरत है। समय-समय पर कार्यक्रम हो रहे हैं। इस दौरान सांस्कृतिक विरासत से परिचित करवाया जा रहा है।