Jammu Srinagar Highway: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए बंद, मुगल रोड पर रुकी आवाजाही
मुगल रोड पर हुए भूस्खनल के चलते आवाजाही रोक दी गई है। जम्मू कश्मीर ट्रैफिक विभाग ने जानकारी दी है।
विस्तार
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए बंद है। हाईवे बंद होने से जम्मू में यात्रियों को रुकना पड़ रहा है। तेज गर्मी के बीच जम्मू बस अड्डे पर बड़ी संख्या में यात्री रुके हुए हैं। कई वाहन चालक भी रास्ते के खुलने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, मुगल रोड पर हुए भूस्खनल के चलते आवाजाही रोक दी गई है। जम्मू कश्मीर ट्रैफिक विभाग ने जानकारी दी है।
अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग मंगलवार को यातायात के लिए बंद कर दिया गया। हालांकि अधिकारियों ने बंद करने का कोई विशेष कारण नहीं बताया, लेकिन सूत्रों ने कहा कि मरम्मत और रखरखाव कार्य के लिए राजमार्ग को बंद कर दिया गया है।
राजमार्ग बंद होने के अलावा, जम्मू और अन्य गंतव्यों जैसे चिनैनी, पटनीटॉप, डोडा, रामबन, गूल, बनिहाल और श्रीनगर के बीच यातायात भी निलंबित कर दिया गया है।
Traffic update 1400 hrs
— J&K Traffic Police (@Traffic_hqrs) May 21, 2024
Mughal road is blocked due to landslide at Chhatapani. Commuters are advised to avoid journey till clearance of road.@JmuKmrPolice@JKTransportDept@OfficeOfLGJandK@Divcomjammu@DivComKash@ZPHQJammu@diprjk@ddnews_jammu@ddnewsSrinagar@ddnewsladakh