फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, sports, inter department compition

Jammu News: कैरम में भूगोल, बैडमिंटन में शारीरिक शिक्षा विभाग बना चैंपियन

विज्ञापन
jammu, sports, inter department compition
टूर्नामेंट के दौरान शिक्षक और विद्यार्थी स्रोत - विवि
जम्मू विश्वविद्यालय में अंतर विभागीय खेल प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के जिम्नेजियम हॉल में आयोजित इंटर-डिपार्टमेंटल टूर्नामेंट 2025-26 का वीरवार को समापन हो गया। अंतिम दिन कैरम और बैडमिंटन के फाइनल मुकाबले खेले गए, जिसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

कैरम के पुरुष वर्ग के फाइनल में भूगोल विभाग ने बॉटनी विभाग को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। महिला वर्ग में ‘डिजाइन योर डिग्री’ विभाग की टीम ने लॉ विभाग को 2-0 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। बैडमिंटन के मुकाबलों में भी जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में शारीरिक शिक्षा विभाग ने लॉ विभाग को सीधे सेटों में 2-0 से मात दी। महिला वर्ग में डीएसआरएस विभाग की टीम ने जियोलॉजी विभाग को 2-0 से हराया। टूर्नामेंट का आयोजन कैंपस स्पोर्ट्स कमेटी के चेयरमैन डॉ. दाउद इकबाल बाबा के नेतृत्व में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन समारोह में डॉ. बाबा ने छात्रों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक फिटनेस के लिए जरूरी हैं, बल्कि मानसिक तनाव को भी दूर करते हैं। टूर्नामेंट में समन्वय की जिम्मेदारी इंचार्ज पीटीआई राज कुमार बख्शी ने निभाई। निर्णायक मंडल में रविश वैद, विकास कर्लोपिया और गगन कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed