फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, sports, cricket, ranji trophy

Jammu News: रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में जम्मू-कश्मीर, अब केरल से होगी भिड़ंत

विज्ञापन
jammu, sports, cricket, ranji trophy
बड़ौदा के खिलाफ मैच जीतने के बाद जम्मू कश्मीर की टीम व सपोर्टिंग स्टाफ
-मुकाबले के अंतिम दिन बड़ौदा को 182 रन से हराया, साहिल लोत्रा ने मैच में झटके 11 विकेट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर की टीम बड़ाैदा को 182 रन से हराकर रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। अब क्वार्टर फाइनल में केरल के साथ मुकाबला होगा। बड़ौदा के खिलाफ मुकाबले में दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर साहिल लोत्रा 11 विकेट लेकर शानदार जीत में अहम भूमिका निभाई है।
इस मुकाबले में जम्मू-कश्मीर ने गेंद और बल्ले से बड़ौदा को चारों खाने चित किया। पहली पारी में बल्ले से 245 रन बनाए। इसके बाद गेंदबाजों के दम पर बड़ौदा की पारी को 166 रन पर समेटकर 79 रन की अहम बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए 284 रन बनाकर बड़ाैदा को जीत के लिए 363 रन का लक्ष्य दिया।
विज्ञापन

मैच के अंतिम दिन बड़ौदा की पारी 182 रन पर सिमट गई और जम्मू-कश्मीर ने 182 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। रविवार को बड़ौदा ने दो विकेट पर 58 रन से आगे खेलना शुरू किया। टीम के बल्लेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन दूसरी पारी में भी जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विष्णु सोलंकी ने 42, महेश पिथ्या, शाश्वत रावत और नित्या पांड्या ने क्रमशः 26, 25 और 24 रनों का योगदान दिया। जम्मू-कश्मीर के लिए दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर साहिल लोत्रा ने 26 ओवर में 75 रन देकर सात विकेट चटकाए। वहीं, बाएं हाथ के स्पिनर आबिद मुश्ताक ने तीन विकेट लिए।
जम्मू-कश्मीर के लिए पहली पारी में भी साहिल लोत्रा ने चार विकेट लिए थे। वहीं, आबिद मुश्ताक और शुभम खजूरिया ने तीन-तीन विकेट झटके थे।

पांच साल बाद फिर क्वार्टर फाइनल में पहुंची टीम
जम्मू-कश्मीर की टीम पांच साल बाद फिर क्वार्टर फाइनल में पहुंची है। इससे पहले 2020 में रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया था। उस मैच में कर्नाटक के हाथों अपने ही घर में हार का सामना करना पड़ा था। 2014 में भी टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी। अभी तक टीम किसी भी घरेलू सत्र में आगे का सफर तय नहीं कर पाई है। 2020 में क्वार्टर फाइनल खेलने वाली जम्मू कश्मीर की टीम में से इस बार की टीम में तीन खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्हें क्वार्टर फाइनल खेलने का अनुभव है। यह टीम के लिए सकारात्मक पहलू है।


क्वार्टर फाइनल में पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर की टीम को शुभकामनाएं दी हैं। एक्स पर किए एक पोस्ट में उन्होंने लिखा कि यह एक उल्लेखनीय उपलब्धि है जो हमारे खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, प्रतिभा और दृढ़ संकल्प को दर्शाती है। टीम को अगले चरण के लिए शुभकामनाएं। इसी तरह जम्मू-कश्मीर को गौरवान्वित करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed