फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, sports, cricket, ranji

Jammu News: हर्ष के शतक से मध्यप्रदेश को 367 रन की बढ़त

Mon, 19 Feb 2024 03:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 19 Feb 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
jammu, sports, cricket, ranji
रणजी ट्रॉफी का तीसरा दिन, जम्मू-कश्मीर से पिछड़ने के बाद बल्लेबाजों ने कराई वापसी
विज्ञापन

जेएंडके आबिद मुश्ताक ने दूसरी पारी में झटके पांच विकेट
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। हर्ष गवली के शतक और यश दूबे, कप्तान शुभम शर्मा और ऋषभ चौहान के अर्धशतकों की बदौलत मध्य प्रदेश ने जेएंडके के खिलाफ रणजी मुकाबले में तीसरे दिन रविवार को दूसरी पारी में 367 रन की विशाल बढ़त हासिल कर ली है। पहली पारी में 42 रन से पिछड़ने के बाद मध्यप्रदेश के बल्लेबाजों ने टीम को शानदार वापसी दिलाई। तीसरे दिन की समाप्ति पर मध्यप्रदेश ने अपनी दूसरी पारी में 124 ओवरों में 8 विकेट खोकर 409 रन बनाए। सारांश जैन शून्य और अनुभव अग्रवाल दो रन बनाकर नाबाद हैं। जेएंडके के लिए आबिद मुश्ताक ने दूसरी पारी में पांच विकेट लिए।
होल्कर स्टेडियम इंदौर में तीसरे दिन मध्यप्रदेश ने अपनी दूसरी पारी एक विकेट पर 92 रन से आगे शुरू की। दूसरे दिन के नाबाद बल्लेबाज यश दूबे 11 रन जोड़कर साहिल का शिकार बने। यश ने 68 रन की पारी खेली। हर्ष गवली ने एक छोर संभाले रखा और 304 गेंद पर 16 चौकों की मदद से 147 रन की शतकीय पारी खेली। हर्ष ने यश के साथ दूसरे विकेट के लिए 68 रन, कप्तान शुभम शर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिए 116, चौथे विकेट के लिए वेंकटेश अय्यर के साथ 27 और ऋषभ चौहान के साथ पांचवें विकेट के लिए 133 रन की शतकीय साझेदारी की। कप्तान शुभम शर्मा ने 98 गेंद पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 55 रनों की पारी खेली, जबकि ऋषभ चौहान ने 104 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 61 रन बनाए। जेएंडके के लिए आबिद मुश्ताक ने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे, जिन्होंने 33 ओवर में 103 रन देकर पांच महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। साहिल लोत्रा ने 26 ओवर में 92 रन देकर दो और रोहित शर्मा ने दस ओवर में 19 रन देकर एक विकेट लिए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 16 फरवरी शुक्रवार को पहले दिन मध्यप्रदेश टॉस जीतकर पहली बल्लेबाजी करते हुए 200 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में जेएंडके ने अब्दुल समद की 103 रन की तेज-तर्रार शतकीय पारी की बदौलत पहली पारी में 242 रन बनाए और पहली पारी में 42 रनों की महत्वपूर्ण बढत हासिल की। जेएंडके के लिए पहली पारी में आबिद मुश्ताक ने तीन, रोहित शर्मा, उमर नजीर और आकिब नबी ने दो-दो विकेट लिए, जबकि साहिल लोत्रा को एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए
जेएंडके को मुकाबला जीतना आवश्यक
क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए जेएंडके को यह मुकाबला जीतना बहुत आवश्यक है। फिलहाल जेएंडके 18 अंकों के साथ एलीट ग्रुप डी के अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है। मध्यप्रदेश 26 अंकों के साथ पहले, जबकि बड़ौदा 23 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। सोमवार को अंतिम दिन मुकाबला ड्रॉ की ओर जाता दिख रहा है। यदि मुकाबला ड्रॉ होता है तो पहली पारी में बढ़त के आधार पर जेएंडके को तीन अंक मिलेंगे, जो क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए काफी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed