{"_id":"65d27ad429c10dbc5d096b04","slug":"jammu-sports-cricket-ck-naidu-jammu-news-c-385-1-ja21001-102434-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: उत्तर प्रदेश ने 90 रन पर खोए तीन विकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: उत्तर प्रदेश ने 90 रन पर खोए तीन विकेट
Mon, 19 Feb 2024 03:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 19 Feb 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। अर्णव गुप्ता के 62 रनों की अर्धशतकीय पारी की बदौलत जम्मू-कश्मीर ने कर्नल सीके नायडू में उत्तर प्रदेश के खिलाफ पहली पारी में 216 रन बनाए। जवाब में दिन का खेल खत्म होने तक उत्तरप्रदेश ने 35 ओवरों में तीन विकेट पर 90 रन बनाए। उत्तर प्रदेश अभी भी जेएंडके से 126 रनों से पीछे है। यूपी के लिए सलामी बल्लेबाज पार्थ जैन 45 रन और कप्तान शिवम रिजवी 32 रन बनाकर नाबाद हैं। पहला दिन गेंदबाजों के नाम रहा। दोनों टीमों के 15 विकेट गिरे।
इससे पहले ग्रीन पार्क स्टेडियम कानपुर में जेएंडके ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जेएंडके की शुरूआत अच्छी नहीं रही। टीम ने दूसरे ओवर में ही पांच रन पर दोनों सलामी बल्लेबाजों रिद्धम (1) और काजी जूनैद मसूद (0) के विकेट गवाएं। एक समय जेएंडके 29 रन पर चार विकेट गवां कर संघर्ष कर रही थी। तभी यावर हसन ने अर्णव गुप्ता के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 84 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। यावर ने 63 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 48 रन बनाए। जबकि अर्णव ने 75 गेंदों पर नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से 62 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। अन्य बल्लेबाजों में मुजतबा यूसुफ ने 30, गोविंद शर्मा ने 29 और जानिब जावेद ने 20 रनों का योगदान दिया। उत्तर प्रदेश के लिए प्रशांत वीर और रोहित द्विवेदी ने 3-3 विकेट लिए, जबकि कुणाल त्यागी और विप्रज निगम ने 2-2 विकेट लिए।
जवाब में उत्तर प्रदेश की भी शुरूआत अच्छी नहीं रही और टीम ने 36 रन के भीतर तीन विकेट जल्दी गवाएं। स्वास्तिक दो रन, कार्तिक सिंह शून्य और मनिष सिंह सोलंकी 11 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सलामी बल्लेबाज पार्थ जैन और कप्तान समीर रिजवी ने पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए नाबाद 54 रनों की साझेदारी की। पार्थ जैन (45) और कप्तान समीर रिजवी (32) क्रीज पर थे। जैन ने 105 गेंदों का सामना किया और 7 चौके लगाए, जबकि रिजवी ने 59 गेंदों का सामना किया और 3 चौके लगाए। जेएंडके के लिए बासित बशीर, मुजतबा यूसुफ और विशाल कुमार ने एक-एक विकेट लिया।