फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, sports, bedminition

Jammu News: लड़कियों के वर्ग में बैडमिंटन में तेजस्विनी ने बाजी मारी

विज्ञापन
jammu, sports, bedminition
अंतर स्कूल बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी फोटो स्कूल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। इंटरनेशनल दिल्ली पब्लिक स्कूल जम्मू के सहोदय स्कूल परिसर में हुई अंतर स्कूल बैडमिंटन प्रतियोगिता में बच्चों ने प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
इसमें लड़कियों के एकल वर्ग में दिल्ली पब्लिक स्कूल जम्मू की छात्रा तेजस्विनी ने शानदार प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम किया। तेजस्विनी ने आईडीआरएस की छात्रा कीरत चौधरी को कांटे की टक्कर में 21-9, 13- 21 और 21- 18 से पराजित किया।
विज्ञापन

लड़कों और लड़कियों के अंडर 14 आयु वर्ग में हुई इस प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया कि अगर उन्हें प्रोत्साहन मिले तो वे कई ऊंचाइयों को छू सकते हैं। इसी तरह लड़कों के एकल मुकाबले में एपीएस कालू चक के हर्ष ने हेरिटेज स्कूल जम्मू के शाश्वत को 21-7 और 21 -11 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिक्सड डबल्स में एपीएस कालूचक्क के हर्ष और सीरत दीप कौर की जोड़ी ने हेरिटेज स्कूल के शाश्वत और सान्हा को 21-14 और 21- 12 से मात दी। इस दौरान प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाने आईडीआरएस के एमडी डॉक्टर सुमिंदर सिंह आदि पहुंचे। इस प्रतियोगिता में 20 स्कूलों के प्रतिभागियों ने शिरकत कर शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed