फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: SPO Daler Singh was involved in prostitution racket

Jammu: एसपीओ दलेर सिंह कर रहा था देह व्यापार का धंधा, विदेश से बुलाई थीं युवतियां; आरोपी तीन दिन की रिमांड पर

Sun, 17 May 2026 12:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 17 May 2026 12:54 AM IST
सार

पुलिस जांच में सामने आया है कि दलेर सिंह ने ही थाईलैंड की युवतियों को जम्मू बुलाया था और उन्हें अपने किराये के घर में ठहराया था जहां देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था। आरोपी की तीन दिन की पुलिस रिमांड मिली है।

विज्ञापन
Jammu: SPO Daler Singh was involved in prostitution racket
सुरक्षाबल (फाइल) - फोटो : एजेंसी

विस्तार

कुंजवानी के बंधु रख इलाके में देह व्यापार रैकेट मामले में पुलिस के एसपीओ दलेर सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दलेर सिंह ने ही थाईलैंड की युवतियों को जम्मू बुलाया था और उन्हें अपने किराये के घर में ठहराया था जहां देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था। आरोपी की तीन दिन की पुलिस रिमांड मिली है।

विज्ञापन


गंग्याल पुलिस आरोपी एसपीओ से लगातार पूछताछ कर रही है। युवतियां दो से तीन महीने से जम्मू में रह रही थीं। एसपीओ के संपर्क में कुछ हाईप्रोफाइल लोग थे जिनका इस घर में आना जाना रहता था। मोहल्ले में लंबे समय से लोगों के आने जाने की संख्या और सिलसिला अचानक बढ़ा था। एसपीओ पुलिस में होने के चलते धौंस भी जमाता था। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विदेशी युवतियों को जम्मू तक लाने के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।
विज्ञापन


पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क के तार किन राज्यों या देशों तक जुड़े हैं। बता दें कि शुक्रवार रात पुख्ता सूचना के आधार पर गंग्याल पुलिस ने बंधु रख इलाके में छापा मारा था। कार्रवाई के दौरान मौके से थाईलैंड की दो युवतियों सहित तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने अप्रवासी और विदेशी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed