{"_id":"631030c7e7bcea29a4281746","slug":"jammu-rspura-woman-bonded-labour-appeal-news-follow-up-three-came-in-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"खबर का असर: बेटी की शादी के लिए खाते में आए तीन लाख, देश-विदेश से मिली मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खबर का असर: बेटी की शादी के लिए खाते में आए तीन लाख, देश-विदेश से मिली मदद
Thu, 01 Sep 2022 09:40 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 01 Sep 2022 09:40 AM IST
सार
बुधवार तक तीन लाख की राशि बैंक खाते में आई है। एक लाख रुपये लोगों ने नकद घर पर आकर दिए। कुछ सामाजिक संगठनों के सदस्य भी मदद के लिए आए। उन्होंने परिवार को राशन आदि दिया है।
विज्ञापन
love marriage
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू के आरएस पुरा के एक गांव में बेटी की शादी में मदद के बदले सरपंच के घर जीवन भर बंधुआ मजदूरी की पेशकश करने वाली महिला की मदद के लिए लोग उमड़े पड़े। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने पर देश-विदेश से लोग इस परिवार की मदद को आगे आए। बुधवार को महिला के बैंक खाते में तीन लाख रुपये और एक लाख नकद मदद पहुंच गई। घर पर शादी के लिए राशन देने वालों का भी तांता लग गया।
विज्ञापन
बुधवार को समाचार पत्र के प्रतिनिधि जब परिवार से मिले, तो उनकी आंखों में खुशी के आंसू थे। उधर, सरपंच शाम लाल भगत ने बताया कि गांव के युवाओं ने भी इस खबर को सोशल मीडिया पर वायरल किया और बुधवार तक तीन लाख की राशि बैंक खाते में आई है। एक लाख रुपये लोगों ने नकद घर पर आकर दिए। कुछ सामाजिक संगठनों के सदस्य भी मदद के लिए आए। उन्होंने परिवार को राशन आदि दिया है।
विज्ञापन
सरपंच ने कहा कि अब मकान का निर्माण करने के साथ बेटी की शादी धूमधाम से कराने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए पांच सदस्यों की एक कमेटी का गठन किया गया है। उन्होंने परिवार का सहयोग करने के लिए राशि मुहैया करवाने वाले लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मानवता आज भी जिंदा है। मुश्किल में किसी की सहायता करना बहुत बड़ा पुण्य है।
विज्ञापन
मां की गुहार: जिंदगी भर गुलाम रहूंगी...बस मेरी बेटी की शादी करा दीजिए, 10-12 बराती आएंगे
वहीं, बेटी की मां ने कहा कि जिस प्रकार लोग सहायता कर रहे हैं, इस बारे में कभी सोचा भी नहीं था। मां और बेटी को सरपंच के सहयोग से पास के पड़ोसी के घर पर रखा गया है, जहां दोनों बहुत खुश हैं। गांव के चमन लाल, राकेश कुमार ने कहा कि जरूरतमंद लोगों के भी सपने पूरे होने चाहिए। ग्रामीणों ने मामले में पंचायत के सरपंच की भूमिका को भी सराहा।