फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, rally, culture

Jammu News: जय भीम, जय भीम के नारों से गूंजा शहर

Wed, 10 Apr 2024 04:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 10 Apr 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
jammu, rally, culture
डॉ. भीम राव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में सतवारी से आंबेडकर चौक तक निकाली गई रैलीजम्मू संभाग सहित अन्य राज्यों से आए काफी संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

जम्मू। डाॅ. भीम राव आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में शहर में मंगलवार को आंबेडकर फुले रैली निकाली गई। इस दौरान पूरा शहर जय भीम, जय भीम के उद्घोष से गूंजता रहा। रैली का आयोजन आंबेडकर जयंती सेलिब्रेशन कमेटी की ओर से किया गया था। रैली में जम्मू संभाग सहित अन्य राज्यों से आए काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लेकर बाबा साहब को याद किया।
विज्ञापन

शहर में मंगलवार को हर जगह जय भीम के जयघोष सुनाई दिए। जयंती के उपलक्ष्य में सुबह साढ़े 11 बजे से सतवारी से रैली शुरू हुई। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने बाइक, वाहनों और ट्रैक्टर के साथ हिस्सा लिया। रैली चर्च रोड से होते हुए बिक्रम चौक, ज्यूल, लोअर गुम्मट, विवेकानंद चौक, गुज्जर नगर और जम्मू यूनिवर्सिटी से होते हुए आंबेडकर चौक में पहुंच कर संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली में तीन झांकियां भी शामिल थीं, जिनमें बाबा साहेब, सावित्री बाई फुले और उनके पति ज्योतिराव फुले की झांकी शामिल थी। कमेटी के प्रधान पवन कुंडल ने बताया कि बाइक रैली का उद्देश्य बाबा साहिब का जन्मदिन मनाने की शुरूआत करने के साथ ही सावित्री बाई फुले और ज्योतिराव फुले को भी याद करना था। इसलिए रैली का नाम आंबेडकर फुले रैली रखा गया था।

रैली में संभाग सहित मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब और महाराष्ट्र के लोगों ने भी हिस्सा लिया। पंजाबी गायक गुरप्रीत लाली, रेस्लर सुलतान भी शामिल थे। पंजाबी गायक ने सतवारी और आंबेडकर चौक में गाना गाया। जगह-जगह रैली में शामिल लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी। आंबेडकर चौक में डोगरी खाने का प्रबंध था। आंबेडकर चौक में बाबा साहेब पर लगाई गई स्टाल पर संविधान से संबंधित किताबों को लोग खरीदते दिखाई दिए। अशोक कुमार ने बताया कि रैली से हमने लोगों को बताया है कि पढ़ाई कितनी जरूरी है। हर चीज पर राजनीति की जा सकती है, लेकिन शिक्षा पर किसी भी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए। रशपाल ने बताया कि संविधान बाबा साहेब का देश को वरदान है। इसलिए, सभी को उसी पर चलना चाहिए। डॉ. भीम राव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य पर 13 अप्रैल को प्रदर्शनी, चित्रकला प्रतियोगिता, 14 अप्रैल को आंबेडकर चौक में सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। इसमें जम्मू सहित पंजाब के गायक हिस्सा लेंगे। पूर्व पार्षद एवं आंबेडकर जयंती सेलिब्रेशन कमेटी के सदस्य शाम लाल बसन ने लोगों से 14 अप्रैल को आंबेडकर चौक में होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed