{"_id":"65dcf77f7baf3c417a063e18","slug":"jammu-rajouri-thannmandi-search-operation-jammu-news-c-10-jam1006-311218-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: राजोरी के भगाई में ड्रोन कैमरे में दिखे संदिग्ध, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: राजोरी के भगाई में ड्रोन कैमरे में दिखे संदिग्ध, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान
Tue, 27 Feb 2024 12:16 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 27 Feb 2024 12:16 PM IST
सार
सुरक्षाबलों ने संयुक्त रूप से पूरे इलाके की घेराबंदी कर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान सुरक्षा बलों ने ड्रोन का प्रयोग भी किया, लेकिन फिलहाल कोई हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन
Anantnag Encounter
- फोटो : Agency
विस्तार
राजोरी जिले के भंगाई क्षेत्र में सोमवार तड़के संदिग्ध देखे जाने की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। सूत्रों के अनुसार सेना ने ड्रोन कैमरे की मदद से देखा कि क्षेत्र में दो संदिग्ध घूम रहे हैं। छानबीन करने पर पाया गया कि दोनों स्थानीय नहीं हैं।
विज्ञापन
इसके बाद सुरक्षाबलों ने संयुक्त रूप से पूरे इलाके की घेराबंदी कर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान सुरक्षा बलों ने ड्रोन का प्रयोग भी किया, लेकिन फिलहाल कोई हत्थे नहीं चढ़ा। वहीं सुरक्षाबलों ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि यदि वह किसी भी संदिग्ध या अजनबी व्यक्ति को देखते हैं तो तत्काल इसकी सूचना दें। बता दें कि थन्नामंडी के शाहदरा शरीफ भंगाई के घने जंगलों में पहले भी आतंकियों के छिपे होने की खबरें मिलती रही हैं और उक्त इलाके में आतंकियों के साथ मुठभेड़ भी हो चुकी है।
विज्ञापन