{"_id":"65f76ae52f515bc265014364","slug":"jammu-rajouri-blast-search-operation-jammu-news-c-10-jam1006-324153-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: राजोरी में धमाकों के बाद सुरक्षाबलों ने खंगाला<bha>;<\/bha> इलाका, प्लास्टिक और लोहे के पार्ट्स बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: राजोरी में धमाकों के बाद सुरक्षाबलों ने खंगाला<bha>;</bha> इलाका, प्लास्टिक और लोहे के पार्ट्स बरामद
Mon, 18 Mar 2024 03:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 18 Mar 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-बरामद सामग्री स्टन ग्रेनेड होने की आशंका, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां
-यह कम घातक विस्फोटक उपकरण, दुश्मन का ध्यान भटकाने के लिए होता प्रयोग
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। राजोेरी-जम्मू हाईवे पर स्थित मुरादपुर और बथूनी में शनिवार देर रात संदिग्ध धमाकों के बाद रविवार को भी सुरक्षाबल छानबीन में जुटे रहे। इलाके में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान प्लास्टिक और लोहे के कुछ पार्ट्स बरामद किए।
सूत्रों के अनुसार अनुमान लगाया जा रहा है कि बरामद पार्ट्स स्टन ग्रेनेड हो सकते हैं। हालांकि, इस संबंधी पुलिस अभी कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। आशंका है कि किसी ने दहशत फैलाने के लिए स्टन ग्रेनेड का प्रयोग किया है। ऐसा किसने किया और स्टन ग्रेनेड कहां से लिया, इसकी जांच की जांच की जा रही है। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि स्टन ग्रेनेड को फ्लैश ग्रेनेड, फ्लैशबैंग, थंडरफ्लैश या ध्वनि बम के रूप में भी जाना जाता है। यह कम घातक विस्फोटक उपकरण है, जिसका उपयोग दुश्मन की इंद्रियों को अस्थायी रूप से विचलित करने के लिए किया जाता है। स्टन ग्रेनेड तेज प्रकाश और धमाका करता है। इनका उपयोग नजदीकी लड़ाई, दरवाजा तोड़ने, दंगा नियंत्रण और दुश्मन का ध्यान भटकाने के लिए किया जाता है।
वहीं, सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान देर शाम तक जारी था। सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी भी इलाकों का दौरा कर जांच कर रहे हैं। मुरादपुर के पूर्व सरपंच रंजीत तारा ने बताया कि धमाके से क्षेत्र के लोग डरे हुए हैं।