फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, protest, oil tanker union

Jammu News: चुनाव में देरी पर भड़के तेल टैंकर चालक

विज्ञापन
jammu, protest, oil tanker union
ऑयल डिपो के बाहर प्रदर्शन कर बुलंद की आवाज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। चुनाव नहीं होने पर तेल टैंकर ड्राइवर, क्लीनर यूनियन के सदस्यों में आक्रोश है। रविवार को ऑयल डिपो नरवाल के बाहर प्रदर्शन कर जल्द चुनाव करवाने की मांग उठाई है।

सदस्यों ने कहा कि हम लंबे समय से चुनाव करवाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है जबकि कई बार अधिसूचना जारी हो चुकी है। सदस्यों ने बताया कि 30 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट ने भी यूनियन का चुनाव करवाने का निर्देश दिया था। इसके बाद मंडलायुक्त से मुलाकात की। इसके बाद तहसीलदार से बैठक की लेकिन कोई पहल नहीं हुई। पांच साल से एक ही व्यक्ति प्रधान पद पर है। यूनियन का चुनाव जिला प्रशासन द्वारा करवाया जाना चाहिए। यूनियन में दो हजार के करीब चालक है। सदस्यों ने कहा कि अगर मांग पूरी नहीं हुई तो वह हड़ताल के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed