फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, political, congress

Jammu News: कांग्रेस की भल्ला, बलवीर और लाल सिंह पर दांव लगाने की तैयारी

विज्ञापन
jammu, political, congress
जम्मू-रियासी सीट से रमन भल्ला का नाम लगभग तय, उधमपुर सीट पर असमंजस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भाजपा ने जम्मू-रियासी और उधमपुर लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा कर इरादे साफ कर दिए हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन अभी तक दोनों सीटों पर उम्मीदवार घोषित नहीं कर पाया है। सूत्रों की मानें तो तीन-चार दिन में इंडिया गठबंधन दोनों सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर सकता है।
इसमें जम्मू-रियासी सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री रमन भल्ला का नाम लगभग तय माना जा रहा है। लेकिन पार्टी उधमपुर सीट को लेकर असमंजस में है। इस सीट से कांग्रेस के पूर्व में रहे नेता लाल सिंह दो बार सांसद रहे हैं। पार्टी चाहती है कि वह इंडिया गठबंधन की तरफ से चुनाव लड़ें। इसे लेकर लाल सिंह से भीतर खाते बात भी चल रही है। लेकिन अभी तक कोई सहमति नहीं बनी है। सूत्रों का मानना है कि कठुआ क्षेत्र के ही कांग्रेस वरिष्ठ नेता बलवीर सिंह को उम्मीदवार बना सकती है।
विज्ञापन


भल्ला ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमन भल्ला ने सोमवार को जम्मू में मोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में हिस्सा लिया, जिसमें बड़े स्तर पर कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। भल्ला ने कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर तैयार रहने के लिए कहा। पार्टी ने ब्लॉक और वार्ड अध्यक्षों से पार्टी की गतिविधियों को लेकर इनपुट मांगा। भल्ला ने उन पार्टियों की आलोचना की जो वोट बैंक की राजनीति के लिए विभिन्न भावनात्मक मुद्दों पर लोगों की भावनाओं का शोषण कर रहे हैं, लेकिन परिणाम देने में पूरी तरह से विफल रहे। भाजपा के सांप्रदायिक एजेंडे के बारे में लोगों को जागरूक करने और और सांप्रदायिक, विभाजनकारी और अलगाववादी ताकतों के नापाक मंसूबों को हराने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed