Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, nagar nigam, garwage fee

Jammu News: पांच साल से 20 हजार घरों से कचरा शुल्क का भुगतान नहीं, नगर निगम सख्त

विज्ञापन
jammu, nagar nigam, garwage fee
सूची तैयार की जा रही, लगेगा जुर्माना, लोगों को भेजे जा रहे नोटिस
विज्ञापन

वसूली जानी है 12 करोड़ रुपये की राशि

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर के 20 हजार से अधिक घरों से पांच साल से लगभग 12 करोड़ रुपये का कचरा शुल्क जमा नहीं हुआ है। नगर निगम की ओर से इस संबंध में बार-बार सूचना दी गई, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। इस पर निगम ने सख्त रुख अपनाया है और डिफॉल्टरों की सूची तैयार की है। जल्द ही उन्हें फिर से नोटिस जारी किए जाएंगे। भुगतान न करने पर अब जुर्माना लगेगा।

निगम के अनुसार, शुल्क न मिलने से सेवाएं जारी रखने में कठिनाई हो रही है। कुछ लोग मात्र 100 रुपये बचाने के चक्कर में कचरा सड़कों और खुली जगहों पर फेंक रहे हैं। इसके कारण कचरा साफ करने का कार्य सुबह 11 बजे तक चलता रहता है। कुछ क्षेत्रों में हालात इतने खराब हैं कि अत्यधिक कचरा जमा होने से सड़कें डंपिंग साइट बन गई हैं।
विज्ञापन

इससे स्वच्छता रैंकिंग में सुधार के बजाय गिरावट आ रही है। शहर में लगभग एक लाख बीस हजार घर हैं, जिनसे नगर निगम ऑटो के माध्यम से कचरा एकत्र करता है।
इसके अलावा, 40 हजार घरों से कचरा शुल्क दो-तीन महीने की देरी से प्राप्त हो रहा है। इन घरों के मालिकों को भी समय पर शुल्क जमा करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। वर्तमान में 60 हजार घरों से कचरा शुल्क नियमित रूप से प्रति माह प्राप्त हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल में 24 करोड़ रुपये खर्च हो रहे सफाई पर
नगर निगम को सफाई पर वार्षिक 24 करोड़ रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। जबकि कुल 18 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होना चाहिए, केवल 12 करोड़ रुपये ही जमा हो पा रहे हैं। इस कारण निगम को अन्य योजनाओं का बजट सफाई पर खर्च करना पड़ता है।

कैसे होता है कचरा संग्रह

शहर में 350 ऑटो की सुविधा उपलब्ध है, जिनके माध्यम से कचरा एकत्र कर डंपिंग साइट पहुंचाया जाता है। वहां से ट्रकों द्वारा कचरे को निस्तारण स्थल तक ले जाया जाता है।

---------------
करीब 20 हजार घर से राजस्व पांच साल से जमा नहीं हुआ है। अब सख्ती की जाएगी। ऐसे लोगों की सूची बनाई जा रही है। फिर से उक्त लोगों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। अगर फिर उन लोगों ने भुगतान नहीं किया तो जुर्माना लगाया जाएगा।
-डाॅ. विनोद शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed