फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, mshriwal, culture, shivkatha

कथा सुनने मात्र से मिटते हैं मन के विकार : भारती

Wed, 15 Jan 2025 02:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 15 Jan 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
jammu, mshriwal, culture, shivkatha
मिश्रीवाला में कथा सुनती संगत। संवाद
मिश्रीवाला में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से शिव कथा का दूसरा दिन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिश्रीवाला। कथा के श्रवण मात्र से मन के विकार मिट जाते हैं। मानव के मन में ईश्वरीय प्रकाश प्रकट होता है। कथा जीवात्मा को प्रभु से मिलने के लिए सेतु का कार्य करती है। इस पर चलकर ही भक्त प्रभु दर्शन का सौभाग्य पाते रहे हैं। यह ज्ञान श्री आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी ब्रह्म निष्ठा भारती ने दिया।
मिश्रीवाला में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से जारी शिव कथा के दूसरे दिन साध्वी ने बताया कि आज अज्ञानता के अंधकार में भटक रहे मानव समाज को अध्यात्म ज्ञान की परम आवश्यकता है। इसके बाद ही मानव दानवता की खाइयों से निकलकर देवत्व की परम ऊंचाइयों को छू सकेगा।
विज्ञापन

कथा की शुरुआत भगवान श्री गणपति की स्तुति से हुआ। साध्वी ब्रह्म निष्ठा भारती ने बताया कि भगवान शिव समस्त प्राणियों का विश्राम स्थान है। प्राणी भगवान शिव की शरण में आकर शांति का अनुभव करते हैं। शिव कथा की रसधार में डुबकी लगाकर ही मन शीतल आनंद की अनुभूति करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा के दौरान साध्वी शरण भारती, हरि वंदना भारती, साध्वी संदीप भारती और आरती भारती ने भजन सुनाकर संगत को निहाल कर दिया।

मिश्रीवाला में कथा सुनती संगत। संवाद

मिश्रीवाला में कथा सुनती संगत। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed