{"_id":"6802be4b0a2da91d000d14af","slug":"jammu-meeting-and-demand-jammu-news-c-10-lko1027-592473-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: लंबित मांगों को जल्द किया जाए पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: लंबित मांगों को जल्द किया जाए पूरा
विज्ञापन
संविदा कर्मियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात कर उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर कैजुअल लेबर यूनाइटेड फ्रंट (जेकेसीएलयूएफ) के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा से त्रिकुटा नगर स्थित भाजपा कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान ज्ञापन सौंप कर लंबित मांगों को पूरा करने की गुहार लगाई।
प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष तनवीर हुसैन ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को बताया कि सरकारी विभागों में संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों, मजदूरों की समस्याएं लंबेे समय से लंबित हैं। इनका समाधान कराया जाना आवश्यक है। इसमें प्रमुख रूप से आनलाइन पंजीकरण, मृत्यु के बाद उनके परिवारों को मुआवजा मिलने में आ रही समस्याएं प्रमुख हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदीप शर्मा, देविंदर सिंह, बसु देव, विनोद कुमार और राकेश कुमार मौजूद थे।