फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jammu Election: जम्मू सीट पर कल मतदान, पोलिंग पार्टियां रवाना, 2416 केंद्रों पर होगी वोटिंग

Thu, 25 Apr 2024 03:49 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 25 Apr 2024 03:49 PM IST
सार

Jammu Lok Sabha Election : जम्मू सीट पर 26 अप्रैल को मतदान होगा। पोलिंग बूथ पर पोलिंग पार्टियों के दल पहुंचना शुरू हो गए हैं। ईवीएम व जरूरी कागजात लेकर पोलिंग अधिकारी मतदान केंद्रों के लिए रवाना होना शुरू हो गए हैं।
 

विज्ञापन
jammu lok sabha election : voting on 2416 Centers on friday 26 april Polling Parties Leave
पोलिंग पार्टियां अपने केंद्रों की ओर रवाना होते हुए - फोटो : संजय कुमार

जम्मू लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल, शुक्रवार को दूसरे चरण में मतदान होने जा रहा है। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक जारी रहेगा। गुरुवार सुबह से ही पोलिंग बूथ पर पोलिंग पार्टियों के दल पहुंचना शुरू हो गए हैं। ईवीएम व जरूरी कागजात लेकर पोलिंग अधिकारी मतदान केंद्रों के लिए रवाना होना शुरू हो गए हैं। चुनाव को लेकर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। 

jammu lok sabha election : voting on 2416 Centers on friday 26 april Polling Parties Leave
रवाना होती पोलिंग पार्टियां - फोटो : निखिल मेहता

2416 मतदान केंद्र पर होगा मतदान

जम्मू लोकसभा सीट के लिए कुल 2416 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस संसदीय सीट में जम्मू, सांबा और रियासी जिले के अलावा राजोरी का सुंदरबनी और कालाकोट इलाका भी आता है। इस पूरे संसदीय क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है। शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। दिन में सभी प्रमुख स्थानों पर सुरक्षाबलों ने फ्लैग मार्च किया।

18 ग्रीन और 46 गुलाबी मतदान केंद्र

जम्मू संसदीय सीट में 18 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इस सीट के लिए कुल मतदान केंद्रों में 18 ग्रीन और 46 गुलाबी मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

जम्मू निर्वाचन क्षेत्र में शामिल जिले

  • जम्मू
  • सांबा
  • रियासी
  • राजोरी- कालाकोट व सुंदरबनी  
jammu lok sabha election : voting on 2416 Centers on friday 26 april Polling Parties Leave
जम्मू लोकसभा चुनाव - फोटो : एजेंसी

22 उम्मीदवार मैदान में

इससे पहले बुधवार शाम को जम्मू निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनाव प्रचार थम गया। इससे पहले सभी पार्टियों के प्रत्याशियों ने दिनभर प्रचार किया और उन्होंने ज्यादा से ज्यादा जगहों पर पहुंचने की पूरी कोशिश की। जम्मू सीट पर मौजूदा भाजपा सांसद जुगल किशोर शर्मा , इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार और प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रमण भल्ला, एकम सनातन भारत दल के वकील अंकुर शर्मा समेत 22 उम्मीदवार मैदान में हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन
jammu lok sabha election : voting on 2416 Centers on friday 26 april Polling Parties Leave
जम्मू: फ्लैग मार्च निकालते हुए - फोटो : संजय कुमार

1780835 मतदाता डालेंगे वोट

इस संसदीय सीट पर 1780835 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 921095 पुरुष, 859712 महिला व 28 किन्नर मतदाता हैं। ये मतदाता 22 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इससे पहले उधमपुर सीट पर 19 अप्रैल को मतदान हुआ था और 68 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ था।

विज्ञापन
jammu lok sabha election : voting on 2416 Centers on friday 26 april Polling Parties Leave
मतदान के लिए जागरूक करते हुए विद्यार्थी - फोटो : अभिषेक बड़ू

अब तक 20 करोड़ से अधिक की राशि जब्त

जम्मू-कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) पांडुरंग के पोल ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।उ आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की गई है । चुनाव की घोषणा के बाद से 20 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी, ड्रग्स, शराब और अन्य सामान जब्त किए गए हैं। 2019 के संसदीय चुनाव में जम्मू में 74 प्रतिशत मतदान हुआ था।


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed