फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: Last night was coldest in February for second time after ten years chances of rain and snowfall from 18

Weather: जम्मू में दस साल बाद फरवरी में दूसरी बार सबसे ठंडी बीती रात, 18 से बारिश-बर्फबारी के आसार

Fri, 09 Feb 2024 12:42 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 09 Feb 2024 12:42 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 17 फरवरी तक प्रदेश में अधिकांश मौसम साफ रहेगा। लेकिन 18 से 20 फरवरी को कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

विज्ञापन
Jammu: Last night was coldest in February for second time after ten years chances of rain and snowfall from 18
उधमपुर में पंचैरी का दृश्य - फोटो : अभिषेक बड़ू

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में मौसम लगातार साफ रहने साथ रात के पारे में गिरावट जारी है। प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में सुबह और रात को कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जम्मू में बुधवार की रात 3.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ पिछले दस वर्षों में फरवरी में दूसरी बार सबसे सर्द रही है। इससे पहले 13 फरवरी, 2023 में न्यूनतम तापमान 3.6 (ऑल टाइम 1 फरवरी 1929 को 1.1) डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 

विज्ञापन


श्रीनगर में भी माइनस 5.2 के छह साल और पहलगाम में माइनस 11.9 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ चार साल बाद बुधवार की रात सबसे सर्द बीती है। इससे पहले श्रीनगर में 9 फरवरी, 2019 को न्यूनतम तापमान माइनस 5.7 (ऑल टाइम 6 फरवरी, 1895 को माइनस 20.0) और पहलगाम में 2 फरवरी 2020 को माइनस 12.6 (ऑल टाइम 25 फरवरी 1984 को माइनस 17.2) डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


कश्मीर के अधिकतर जिलों में रात का तापमान शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 17 फरवरी तक प्रदेश में अधिकांश मौसम साफ रहेगा। लेकिन 18 से 20 फरवरी को कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वीरवार को भी जम्मू में दिनभर धूप खिली रही, लेकिन सुबह और रात को कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हालांकि दिन में धूप खिलने से अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा चढ़कर 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा चढ़कर 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के निदेशक डाॅ. मुख्तियार अहमद के अनुसार, इस बार जनवरी के बजाय फरवरी में बर्फबारी हुई है, जिससे बर्फबारी संभावित क्षेत्रों में ठंड बढ़ी है। इससे रात के तापमान में गिरावट जारी है। जिन इलाकों में शून्य डिग्री से नीचे तापमान चल रहा है, वहां अभी बर्फ कुछ समय तक रहेगी।


सोनमर्ग में हिमस्खलन, जानमाल का नुकसान नहीं

गांदरबल। साफ मौसम के बीच वीरवार की दोपहर मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के पर्वतीय क्षेत्र सरबल (सोनमर्ग) में भारी हिमस्खलन हुआ। लेकिन इस घटना में जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। यह हिमस्खलन जोजिला टनल वर्कशाॅप के पास हुआ है, जिससे तत्काल कदम उठाते हुए यहां कार्यरत कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा लिया गया। एक अधिकारी ने बताया कि सोनमर्ग में हिमस्खलन से पहाड़ों पर बर्फ खिसककर सिंध में रुक गई। एक अन्य घटना में जम्मू-कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से बर्फबारी संभावित क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed