{"_id":"67f58fee7477ed1ca1077f0d","slug":"jammu-katra-sapecial-train-jammu-news-c-10-lko1027-585144-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कटड़ा-वाराणसी के बीच दो व दिल्ली के लिए चलेगी एक विशेष ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कटड़ा-वाराणसी के बीच दो व दिल्ली के लिए चलेगी एक विशेष ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मियों की छुट्टियों में माता वैष्णो देवी और काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन करने वालों को मिलेगी सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। गर्मियों की छुट्टियों में माता वैष्णो देवी और काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन करने वाले भक्तों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे इन दो धार्मिक स्थलों के बीच विशेष ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन कटड़ा- वाराणसी के बीच चलेगी। इसके अलावा एक ट्रेन कटड़ा से जम्मू के बीच चलेगी। यह ट्रेनें समर स्पेशल होंगी।
इसमें कटड़ा-वाराणसी, नई दिल्ली-कटड़ा और कटड़ा-वारणसी शामिल हैं। 04203 वाराणसी-कटड़ा 10,12, 13 और 15 अप्रैल को चलेगी। ट्रेन वाराणसी से दोपहर दो बजे चलेगी और अगले दिन 2:35 बजे कटड़ा पहुंचेगी। वहीं 04204 कटड़ा-वाराणसी के बीच ट्रेन 11, 13,14 और 16 अप्रैल को चलेगी।
ट्रेन कटड़ा से रात 11:45 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह रात 11:55 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वहीं, 04081 नई दिल्ली-कटड़ा के बीच ट्रेन 10, 11, 12, 13 और 14 अप्रैल को चलेगी। ट्रेन दिल्ली से रात 11:45 बजे चलेगी और अगले दिन 11:40 बजे कटड़ा में पहुंचेगी।
विज्ञापन
इस तरह 04082 कटड़ा-नई दिल्ली 11, 12, 13, 14 और 15 अप्रैल को चलेगी। ट्रेन कटड़ा से रात 9:10 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 9:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसी तरह 04604 कटड़ा-वाराणसी के बीच ट्रेन 20 अप्रैल से छह जुलाई तक रविवार को चलेगी। ट्रेन 6:15 बजे कटड़ा से चलेगी और अगले दिन शाम सात बजे वाराणसी पहुंचेगी।
वहीं, 04603 वाराणसी-कटड़ा 22 अप्रैल से आठ जुलाई तक चलेगी। ट्रेन वाराणसी से सुबह पांच बजे चलेगी और अगले दिन सुबह छह बजे कटड़ा पहुंचेगी।