{"_id":"65cfb3ffd08f4e483705acd3","slug":"jammu-kashmir-weather-will-worsen-in-the-valley-from-tomorrow-warning-of-heavy-rain-and-snowfall-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir : घाटी में कल से बिगड़ेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ के चलते भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir : घाटी में कल से बिगड़ेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ के चलते भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी
Sat, 17 Feb 2024 12:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर/जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर/जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 17 Feb 2024 12:44 AM IST
सार
इस अवधि में जम्मू और कश्मीर संभाग में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। खराब मौसम की सूरत में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ अन्य महत्वपूर्ण मार्ग बाधित हो सकते हैं।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : बासित जरगर
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के चलते 18 से 20 फरवरी को मौसम का मिजाज बदल जाएगा। इस अवधि में जम्मू और कश्मीर संभाग में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। खराब मौसम की सूरत में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ अन्य महत्वपूर्ण मार्ग बाधित हो सकते हैं। उड़ानों के साथ श्री माता वैष्णो देवी में कटड़ा-सांझीछत चाॅपर सेवा भी प्रभावित हो सकती है। इससे पहले लगातार मौसम साफ रहने के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में दिन का तापमान 8 से 10 डिग्री ऊपर चल रहा है।
विज्ञापन
जम्मू में शुक्रवार को दिनभर मौसम साफ रहा। दोपहर को धूप में तपिश का अहसास हुआ। यहां दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री चढ़कर 23.4 और वीरवार की रात का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान सामान्य से 10.0 डिग्री चढ़कर 21.8, बटोत में सामान्य से 7.1 डिग्री चढ़कर 18.6, कटड़ा में 22.2 और भद्रवाह में सामान्य से 9.0 डिग्री चढ़कर 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में अधिकतम तापमान सामान्य से 8.6 डिग्री चढ़कर 18.5, पहलगाम में सामान्य से 8.1 डिग्री चढ़कर 14.6 और गुलमर्ग में सामान्य से 10.0 डिग्री चढ़कर 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
कहां कितना न्यूनतम पारा (डिग्री सेल्सियस में)
- लेह -8.6
- पहलगाम -4.2
- गुलमर्ग -3.4
- कुपवाड़ा -2.4
- श्रीनगर -1.6
- काजीगुंड -1.2
- बनिहाल 1.0
- बटोत 4.6