{"_id":"665b0f3620060a2c51078108","slug":"jammu-kashmir-weather-news-update-heat-is-raging-from-plains-to-mountain-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K Weather: गर्मी से तप रहे मैदान से पहाड़ तक, जम्मू में दोपहर 12 से तीन बजे तक घर से बाहर न निकलने की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K Weather: गर्मी से तप रहे मैदान से पहाड़ तक, जम्मू में दोपहर 12 से तीन बजे तक घर से बाहर न निकलने की सलाह
Sat, 01 Jun 2024 05:38 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sat, 01 Jun 2024 05:38 PM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 2 से 4 जून तक जम्मू संभाग के मैदानी इलाकों में लू की चेतावनी जारी की है। वहीं, अगले नौ दिन तक कश्मीर में तेज गर्मी से राहत रहेगी। एक व दो जून को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
धूप से बचने के लिए चेहरा ढककर जाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू के मैदानों से लेकर कश्मीर घाटी तक आसमान से आग बरस रही है। लू के तेवर घातक हैं। लोगों को दोपहर 12 से 3 बजे तक घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। जम्मू में अगले कुछ दिनों तक राहत के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
जम्मू में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री चढ़कर 43.7 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां दो हफ्ते से लगातार दिन का पारा 40 से 45 डिग्री के बीच चल रहा है। कश्मीर घाटी के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम पारा सामान्य से 2 से 4 डिग्री ऊपर चल रहा है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग नहरों व नदियों में डुबकियां लगा रहे हैं।
विज्ञापन
जम्मू में शुक्रवार सुबह से ही गर्मी ने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया। दोपहर तक तीखी धूप व लू के थपेड़ों से के कारण घर से बाहर निकलना मुश्किल रहा। गर्म हवाएं आग में घी डालने का काम कर रही हैं। यहां न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3.0 डिग्री चढ़कर 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रशासन ने लोगों को दोपहर 12 से तीन बजे तक घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।
विज्ञापन
बनिहाल में अधिकतम तापमान 27.8, बटोत में 30.9, कटड़ा में 38.9 और भद्रवाह में 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर समेत अन्य हिस्सों में सुबह बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर बाद मौसम साफ हो गया। यहां दिन का पारा 28.0 और न्यूनतम 13.4, पहलगाम में अधिकतम 24.6 व न्यूनतम तापमान 5.4 तथा गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 18.0 व न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
2 से 4 जून तक लू की चेतावनी
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 2 से 4 जून तक जम्मू संभाग के मैदानी इलाकों में लू की चेतावनी जारी की है। वहीं, अगले नौ दिन तक कश्मीर में तेज गर्मी से राहत रहेगी। एक व दो जून को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।